spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पलवल में 5 नशा तस्कर गिरफ्तार:स्मैक और गांजा बरामद किया; मुख्य सप्लायर भी दबोचा




पलवल जिले में पुलिस ने सर्च अभियान के तहत छापेमारी कर नशीले पदार्थ स्मैक और गांजा बरामद किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 3 अलग-अलग मामलों में 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में नशा बेचने वाले, खरीदने वाले ग्राहक और मुख्य तस्कर शामिल हैं। सीआईए होडल प्रभारी जगमिंदर सिंह के नेतृत्व में एक टीम ने पलवल की न्यू एक्सटेंशन कॉलोनी में छापेमारी की। यहां पुलिस ने लोकेश को नशा बेचते हुए और निशांत जांगड़ा उर्फ निशू को नशा खरीदते हुए गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 10.37 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। करीब 3 किलो गांजा बरामद दूसरी कार्रवाई में, होडल डबचिक अंडरपास के पास से श्याम कॉलोनी निवासी भारत को एक किलो 310 ग्राम गांजे के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने जब भारत से गहन पूछताछ की, तो इस नेटवर्क के मुख्य स्रोत रवि का नाम सामने आया, जिसे भी बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। इसके अतिरिक्त, एंटी नारकोटिक्स टीम ने पलवल के राजीव नगर में छापेमारी कर बंचारी गांव निवासी रोहित को गिरफ्तार किया। रोहित के कब्जे से 1 किलो 502 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। सभी गिरफ्तार नशा तस्करों के खिलाफ संबंधित थानों में मुकदमे दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम आरोपियों से यह जानने के लिए पूछताछ कर रही है कि वे नशीला पदार्थ कहां से प्राप्त करते थे और किसे कहां बेचते या सप्लाई करते थे। इसका उद्देश्य नशा तस्करी के मुख्य स्रोतों को गिरफ्तार कर इस सप्लाई चेन को तोड़ना है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles