spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पलवल में वाहन की टक्कर से ट्रक ड्राइवर की मौत:नोएडा से माल खाली कर लौट रहा था; परिजनों को सौंपा शव




पलवल जिले में अलीगढ़ मार्ग पर सुजवाड़ी गांव के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई। ड्राइवर नोएडा से माल खाली कर अपने गांव लौट रहा था। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर अज्ञात वाहन ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चांदहट थाना प्रभारी श्री भगवान के अनुसार, मृतक की पहचान राजस्थान के अलवर जिले के गुजरपुर गांव निवासी जाहिद खान के रूप में हुई है। जाहिद के पिता सुबान खान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा ट्रक चलाता था। दोनों वाहनों में भीषण भिड़ंत शिकायत के अनुसार, जाहिद नोएडा से ट्रक खाली कर अपने गांव लौट रहा था। जब वह सुजवाड़ी गांव के पास पहुंचा, तो सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन के ड्राइवर ने लापरवाही और तेज रफ्तार से गाड़ी चलाते हुए अचानक ट्रक की तरफ मोड़ दिया, जिससे दोनों वाहनों में भीषण भिड़ंत हो गई। पुलिस ने शव भिजवाया अस्पताल हादसे में जाहिद को गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही चांदहट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया। दुर्घटना के बाद आरोपी वाहन ड्राइवर अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया। केस दर्ज कर जांच में जुटी टीम पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी वाहन और उसके ड्राइवर की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद जाहिद का शव परिजनों को सौंप दिया गया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles