![]()
पलवल के कैंप थाना क्षेत्र में एक युवती ने ब्लैकमेलिंग, धमकी और सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर बदनाम करने के आरोप में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब तीन वर्ष पहले, जब वह नाबालिग थी, तब एक युवक स्कूल बस और ट्यूशन तक उसका पीछा करता था। आरोप है कि युवक और उसके साथी ने परिवार को धमकाकर युवती पर बातचीत का दबाव बनाया। सोशल मीडिया पर बदनाम करने की कोशिश शिकायत के अनुसार, आरोपी लगातार फोन कर जान से मारने, बदनाम करने और परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी देता रहा। युवती का आरोप है कि आरोपी ने उसके परिवार के मोबाइल फोन और सोशल मीडिया खातों को हैक कर निजी जानकारी हासिल की। एआई तकनीक से बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने एआई तकनीक का इस्तेमाल कर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें बनाईं और उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया। इसके साथ ही फर्जी आईडी बनाकर रिश्तेदारों और दोस्तों को गलत संदेश भेजे गए। मानसिक प्रताड़ना से आत्महत्या का प्रयास युवती ने बताया कि लगातार मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर उसने एक बार आत्महत्या का प्रयास भी किया था। आरोपी ने उनके नए घर के बाहर आकर शराब पीकर हंगामा किया और हथियार दिखाकर परिवार को धमकाया। पुलिस ने शुरू की आगे की जांच कैंप थाना प्रभारी अश्विनी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच महिला अधिकारी को सौंपी गई है। आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
Source link
पलवल में युवती को किया ब्लैकमेल, AI से बनाई तस्वीरें:नाबालिग रहते पीछा करता था युवक; कर चुकी सुसाइड का प्रयास, केस दर्ज







