Top 5 This Week

Related Posts

पलवल में किसान के घर घुसे चोर:6 लाख के आभूषण ले गए; खेत गया था परिवार, ताले टूटे मिले




पलवल जिले के जैनपुर गांव में एक किसान के घर दिनदहाड़े चोरी की वारदात हुई है। परिवार खेतों में काम करने गया था, तभी चोरों ने मकान के ताले तोड़कर करीब 6 लाख रुपए के सोने के आभूषण चुरा लिए। हथीन थाना पुलिस ने पीड़ित किसान की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जैनपुर निवासी समयचंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दोपहर करीब एक बजे अपने पूरे परिवार के साथ खेतों पर काम करने गए थे। जब परिवार दोपहर बाद घर लौटा, तो कमरे में रखी अलमारी का ताला टूटा हुआ मिला। अलमारी में रखे जेवर ले गए चोर अलमारी खंगालने पर उसमें रखा सोने का हार, सोने की 2 अंगूठी, कान के टोपस, एक नथ और एक टीका गायब मिले। चोरी हुए इन आभूषणों का कुल वजन करीब 6 से 7 तोला बताया जा रहा है, जिसकी कीमत 6 लाख रुपए से अधिक है। पीड़ित समयचंद ने बताया कि चोरी की वारदात के बाद उन्होंने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर उन्होंने हथीन थाना पुलिस में लिखित शिकायत दी। पुलिस ने समयचंद की शिकायत के आधार पर चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हथीन थाना की मिंडकोला चौकी प्रभारी एसआई वीरेंद्र ने बताया कि चोरों की तलाश में उनकी टीम जुटी हुई है। चोरों का सुराग लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें