spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पर्ल्स ग्रुप केस में पंचकूला DRO जोगेंद्र शर्मा गिरफ्तार:भिवानी, दिल्ली-मनाली में छिपाया ₹2.4 करोड़ कैश, षडयंत्र में रिश्तेदार भी शामिल किए




हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) के पंचकूला DRO जोगिंद्र शर्मा को ACB ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार कर कोर्ट से 8 दिन मांगा लेकिन बचाव पक्ष के वकील दीपांशु बंसल की दलीलों के बाद 7 दिन का रिमांड मंजूर हुआ है। जांच में सामने आया कि घोटाले में उसके हिस्से आए कैश का 2.4 करोड़ रुपए उसने दिल्ली, मनाली व भिवानी में छिपा रखा है। रिमांड के दौरान उससे कैश की बरामदगी करवाई जाएगी। वहीं जोगिंद्र शर्मा ने राजस्थान के सालासर में अपने रिश्तेदारों के पास मोबाइल छिपाया है। जहां से मोबाइल बरामद किया जाएगा।
भिवानी के कुड़ल गांव निवासी नवीन व दिनेश की भूमिका जांचने के लिए उन्हें शामिल तफ्तीश किया जाएगा, जो कि DRO जोगिंद्र शर्मा के रिश्तेदार हैं। पूरे षडयंत्र को सामने लाने हेतू आरोपी से जमीन के खरीददारों संजय सिंगला और गवाह जितेंद्र शर्मा से आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी तथा पता लगाया जाएगा कि इसमें और कौन सरकारी कर्मचारी-अधिकारी शामिल हैं। 3 पाइंट में जानिए कैसे पकड़ में आया DRO… पर्ल्स ग्रुप से जुड़ा है मामला रिपोर्ट के अनुसार 2 जनवरी 2026 को रजिस्ट्री नंबर 1491 और 1492 दर्ज की गईं। इनमें सुरमुख सिंह ने कुनाल छिलाना और सौरभ के नाम कुल 17.55 एकड़ जमीन करीब 4.20 करोड़ रुपए में बेच दी। इसके बाद 9 जनवरी को इंतकाल दर्ज हुआ और 17 जनवरी को कानूनगो तथा तहसीलदार द्वारा मंजूर भी कर दिया गया। जांच एजेंसियों ने यह भी पाया कि इससे पहले भी संबंधित जमीन को लेकर शिकायतें और पत्राचार हुए थे। SDM पंचकूला ने तहसीलदार रायपुररानी से स्पष्टीकरण मांगा था। हिसार निवासी एक शिकायतकर्ता ने भी ऐसी जमीनों की बिक्री रोकने का अनुरोध किया था, लेकिन अधिकारियों ने कथित तौर पर अनदेखी की। जबकि पर्ल्स ग्रुप से जुड़ी इस जमीन की रजिस्ट्री नहीं हो सकती थी, क्योंकि इस जमीन पर लोढा कमीशन के द्वारा स्टे लगाया गया था।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles