spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पठानकोट में लोगों ने धर दबोचा चोर:3 साथी भागे; मोहल्ले में घूम रहे थे चारों, खुद को बचाने के लिए ईंट-पत्थर फेंके




पठानकोट के वढ़ेरा मोहल्ला में लोगों ने आज चोरी की कोशिश को विफल कर दिया। सतर्क मोहल्लावासियों ने एक संदिग्ध युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि उसके तीन साथी मौके से फरार होने में सफल रहे। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है। यह घटना सुबह करीब 4:30 बजे की है। मोहल्लावासियों के अनुसार, चार युवक मोहल्ले में घूम रहे थे। उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर लोगों ने उन पर नजर रखनी शुरू कर दी। जब आरोपियों को लोगों के इकट्ठा होने का आभास हुआ, तो उन्होंने भागने का प्रयास किया। ईंट-पत्थरों से लोगों पर किया हमला प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि फरार होने के दौरान आरोपियों ने लोगों को डराने और खुद को बचाने के लिए ईंट-पत्थरों से हमला भी किया। हालांकि, स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए उनका पीछा किया और एक आरोपी को काबू कर लिया। पकड़े गए आरोपी को बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया। उसके तीन साथी मौके से फरार हो गए। पहले भी हो चुकी है बाइक चोरी मोहल्लावासियों ने बताया कि क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। करीब पांच-छह दिन पहले भी इसी इलाके में एक घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। एक सप्ताह के भीतर चोरी की यह दूसरी घटना है, जिससे लोगों में चिंता और रोष है। लोगों ने गश्त बढ़ाने की मांग की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए आरोपी को अपने साथ ले गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles