Top 5 This Week

Related Posts

पठानकोट में पूर्व पार्षद के घर चोरों का धावा:कई मकानों से नकदी-सामान पर किया हाथ साफ; आधी रात को हुई वारदात




पठानकोट के मोहल्ला गोपाल नगर में देर रात चोरों ने भाजपा एससी मोर्चा की स्टेट कोर कमेटी मेंबर और पूर्व पार्षद शोभा रानी के घर सहित उनके पड़ोसियों के मकानों को निशाना बनाया। इस घटना ने पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी और गश्त के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मोहल्ला निवासियों के अनुसार, यह घटना रात लगभग 1:00 से 1:30 बजे के बीच हुई। चोर छतों के रास्ते आए और घरों में घुसकर पानी के नल (टोटियां) और नकदी चुरा ले गए। पीड़िता वर्षा चौहान ने बताया कि रात करीब 1:00 बजे जब उनकी नींद खुली, तो उन्हें छत से पानी बहने की तेज आवाज सुनाई दी। ऊपर जाकर देखने पर पता चला कि चोरों ने उनकी छत पर लगे पानी के नल तोड़ दिए थे। उनके घर से 2 पानी की टोटियां और लगभग ₹4500 की नकदी चोरी हुई। इसके बाद चोरों ने पड़ोस में रहने वाले यशपाल के घर को निशाना बनाया। वहां की छत पर बने बाथरूम से भी चोरों ने 5 टोटियां और फ्लश टैंक उखाड़ लिया। वर्षा चौहान के शोर मचाने पर यशपाल के घर से भी तोड़फोड़ की आवाजें सुनाई दीं। चोर शिमला पहाड़ी की तरफ से आए थे और छतों के रास्ते ही वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पीड़ित यशपाल ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि वारदात के तुरंत बाद उन्होंने पुलिस सहायता के लिए 100 नंबर पर 7 से 8 बार फोन किया, लेकिन दूसरी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद आपातकालीन नंबर 112 पर भी कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। पूर्व पार्षद शोभा रानी ने उठाए सवाल इस मामले में कड़ा रोष प्रकट करते हुए पूर्व पार्षद शोभा रानी ने कहा कि रात को लगभग 1:30 बजे हमारे घर और सामने वर्षा चौहान जी के घर में चोरी हुई। हमने 100 और 112 नंबर डायल किया पर कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला। रात को बेटे को थाने भी भेजा पर वहां कोई मुस्तैद कर्मचारी नहीं मिला। सुबह मैंने थाने में लिखित एप्लीकेशन दी है और एसएचओ से भी बात हुई है। लेकिन घटना के बाद भी पुलिस का कोई कर्मचारी घटनास्थल पर जांच के लिए नहीं पहुंचा है। अगर गलियों-मोहल्लों में न पीसीआर आएगी और न ही कोई गश्त होगी, तो चोरों के हौसले बुलंद होना लाज़मी है।”



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें