spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पठानकोट में किसानों ने लदपालवां टोल किया फ्री:दो किसान भाइयों की आत्महत्या के विरोध में प्रदर्शन, सरकार को चेतावनी




पठानकोट-अमृतसर नेशनल हाईवे पर स्थित लदपालवां टोल प्लाजा पर मंगलवार को संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के आह्वान पर किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया और टोल प्लाजा को पूरी तरह टोल-फ्री करवा दिया। यह प्रदर्शन कथित तौर पर बैंक अधिकारियों की प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या करने वाले दो सगे किसान भाइयों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर किया गया। किसान नेताओं ने बताया कि हरीके निवासी दोनों भाइयों ने बैंक से लिया गया कर्ज अपनी जमीन और ट्रैक्टर बेचकर चुका दिया था। इसके बावजूद बैंक के शाखा प्रबंधक ने उन्हें एनओसी (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) जारी नहीं की। आरोप है कि गारंटी के तौर पर लिए गए ब्लैंक चेक का दुरुपयोग कर उन्हें कानूनी कार्रवाई की धमकियां दी गईं। मानसिक दबाव में दी थी जान मानसिक दबाव और प्रताड़ना से तंग आकर दोनों भाइयों ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। प्रदर्शन के दौरान किसान नेताओं ने कहा कि मृतक किसानों के पीछे उनकी बहनें और छोटी बेटियां बेसहारा रह गई हैं, जिसके लिए बैंक प्रशासन जिम्मेदार है। इसी घटना के विरोध में पूरे पंजाब में चक्का जाम किया गया। किसानों ने तीन प्रमुख मांगें रखीं। इनमें आत्महत्या के लिए जिम्मेदार बैंक अधिकारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई, पंजाब सरकार की लैंड पूलिंग पॉलिसी को वापस लेना और भारत-अमेरिका फ्री ट्रेड समझौते को रद्द करना शामिल है। किसानों का कहना है कि यह समझौता कृषि क्षेत्र के लिए नुकसानदायक साबित होगा। किसान नेता अरवेल सिंह और अन्य पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि मांगें जल्द नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन को देखते हुए हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles