Related Posts

पठानकोट के शमशानघाट में नशा करते 2 रंगे हाथ काबू:छापेमारी करने पहुंची पुलिस तो भागने का किया प्रयास, मामला दर्ज




जिला पुलिस ने सुजानपुर क्षेत्र से दो युवकों को हेरोइन का सेवन करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान माधोपुर कुलियां निवासी अंशु उर्फ आर्यन और तुंगबाला, मजीठा रोड,कबीर नगर,अमृतसर निवासी नितिन कुमार के तौर पर हुई है।
नितिन इन दिनों पठानकोट के माधोपुर कुलियां में रह रहा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गश्त करती पुलिस टीम को दिखे आरोपी
जानकारी के मुताबिक एएसआई बलविंदर कुमार के नेतृत्व में सरकारी गाड़ी में पुलिस पार्टी गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में पुल नंबर 10 सुजानपुर से गांव इस्लामपुर की ओर जा रही थी। जब पुलिस पार्टी साउली-भाउली की मढ़ियों (शमशान घाट) के पास पहुंची, तो उन्होंने देखा कि शमशान घाट की चारदीवारी के अंदर दो युवक बैठे हुए थे।
एक जला रहा था लाइटर, दूसरा कर रहा था नशा
पुलिस के मुताबिक एक युवक (अंशु) हाथ में लाइटर जला रहा था। जबकि, दूसरा युवक (नितिन) सिल्वर पेपर के ऊपर रखे नशीले पदार्थ को 20 रुपये के नोट को रोल करके पाइप की तरह इस्तेमाल कर उससे धुआं खींच रहा था।
आरोपियों ने किया भागने का प्रयास
पुलिस को अपनी ओर आता देख आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए उन्हें मौके पर ही काबू कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से एक लाइटर, धुएं की कालिख लगा हुआ सिल्वर पेपर और नशा करने के लिए इस्तेमाल किया गया 20 रुपये का मुड़ा हुआ नोट बरामद किया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें