spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पठानकोट के मैनी गांव में किसान के खेत से चोरी:कमरे का ताला तोड़कर मोटर और इंजन ले गए चोर, पुलिस से गुहार




पठानकोट के हल्का भोआ के गांव मैनी में एक किसान के खेत से मोटर और इंजन चोरी हो गए। अज्ञात चोरों ने 25 और 26 मई की दरमियानी रात खेत में बने कमरे का ताला तोड़कर 3 हॉर्स पावर की मोटर और 8 हॉर्स पावर का इंजन चुरा लिया। पीड़ित किसान ने इस संबंध में पुलिस से शिकायत की है। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
ताले टूटे देखे तो 112 पर की शिकायत
किसान के अनुसार, सुबह जब उसका बेटा खेत पर पहुंचा तो उसने कमरे का ताला टूटा हुआ और दरवाजा खुला पाया। अंदर रखी मोटर और इंजन गायब थे। सूचना मिलने पर किसान खुद मौके पर पहुंचा और तत्काल 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचित किया। पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और प्रारंभिक जांच के बाद वापस लौट गए।
रात 2:20 पर दिया वारदात को अंजाम
इसके बाद पीड़ित किसान ने तारागढ़ पुलिस स्टेशन जाकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। किसान ने अपने स्तर पर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की, जिसमें रात करीब 2:20 बजे एक संदिग्ध वाहन वहां से गुजरता हुआ दिखाई दिया। हालांकि, वाहन का नंबर स्पष्ट नहीं हो पाया।
चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाए पुलिस
किसान ने प्रशासन से मांग की है कि इलाके में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर सख्ती से कार्रवाई की जाए, ताकि किसानों को आर्थिक नुकसान से बचाया जा सके। गांव मैनी के सरपंच रवि कुमार ने भी पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने का आग्रह किया है, जिससे चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाया जा सके और ग्रामीणों में व्याप्त डर का माहौल समाप्त हो।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles