spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पठानकोट की HRTC बस से हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार:CIA टीम ने आरोपी को दबोचा; शाहपुर की टिकट लेकर हुआ था सवार




नूरपुर पुलिस ने पंजाब-हिमाचल सीमा स्थित कंडवाल पुलिस बैरियर पर एक 19 वर्षीय युवक को 10.16 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। युवक पठानकोट से एचआरटीसी की बस में शाहपुर की टिकट लेकर बैठा था। जिसे कंडवाल नाके पर काबू कर लिया गया। पुलिस ने हेरोइन को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान कर्तव्य पठानिया निवासी गांव ठम्बां, डाकघर दुरगेला, तहसील शाहपुर, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से पठानकोट से शाहपुर की बस टिकट और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। पठानकोट से चंबा जा रही थी बस पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस जिला नूरपुर की सीआईए टीम क्षेत्र में गश्त, सुराग बरारी और यातायात चेकिंग पर तैनात थी। दोपहर करीब 1:50 बजे पठानकोट की ओर से चंबा जा रही एचआरटीसी बस (एचपी 31ए-8869) को कंडवाल पुलिस बैरियर पर जांच के लिए रोका गया। इस दौरान बस में बैठा एक युवक पुलिस टीम को देखकर घबरा गया और बस से उतरने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने उसे रोककर नियमानुसार तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक की जेब से एक पारदर्शी प्लास्टिक लिफाफा बरामद हुआ, जिसमें 10.16 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) पाई गई। पुलिस कर रही मामले की जांच पुलिस थाना नूरपुर में आरोपी के खिलाफ एफआईआर संख्या 186/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब मामले के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जांच कर रही है ताकि यह पता चल सके कि आरोपी चिट्टा कहां से लेकर आया था और इसकी डिलीवरी किसे दी जानी थी। नूरपुर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि नशा तस्करी से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles