spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पटियाला में 7 जुलाई को सनातन सम्मान यात्रा निकलेगी:करुण कौड़ा के समर्थन में हिंदू संगठनों का ऐलान; खाटू श्याम के अपमान पर जताया विरोध




पटियाला में कई हिंदू संगठनों ने 7 जुलाई को ‘सनातन सम्मान यात्रा’ निकालने की घोषणा की है। रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह ऐलान किया गया। संगठनों के अनुसार, यह यात्रा सनातन धर्म के सम्मान, गोपाल कॉलोनी में खाटू श्याम जी की प्रतिमा के कथित अपमान के विरोध और करुण कौड़ा के समर्थन में निकाली जाएगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय सनातन धर्म के अध्यक्ष प्रेम कुमार और अन्य हिंदू संगठनों के नेताओं ने कहा कि प्रतिमा के कथित अपमान से सनातन समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस घटना को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। नेताओं ने बताया कि 7 जुलाई को निकाली जाने वाली ‘सनातन सम्मान यात्रा’ के माध्यम से प्रशासन तक सनातन समाज की एकजुटता का संदेश पहुंचाया जाएगा। उन्होंने सभी हिंदू संगठनों और सनातन समाज से बड़ी संख्या में यात्रा में शामिल होने की अपील की। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर पुलिस प्रेम कुमार और अन्य नेताओं ने यह भी कहा कि करुण कौड़ा को पूरे सनातन समाज का समर्थन प्राप्त है और समाज इस समय उनके साथ मजबूती से खड़ा है। हिंदू संगठनों ने मांग की है कि खाटू श्याम जी की प्रतिमा का कथित अपमान करने वालों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत तुरंत मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने बताया कि इस मांग को लेकर उपायुक्त (डीसी) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को भी ज्ञापन सौंपा जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles