![]()
पटियाला में एक ही परिवार के चार सदस्यों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना के बाद सभी को राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान पिता और बेटी की मौत हो गई, जबकि मां और बेटा का इलाज चल रहा है। मृतकों में पिता विकास बातिश (45), मां बेटी खुशी बातिश (13) शामिल हैं, जबकि मां तमन्ना बातिश (43) और बेटा कनव (11) की हालत गंभीर बनी हुई है। डीएसपी सिटी-1 संजीव सिंगला ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घरेलू लेन-देन को लेकर विवाद की बात सामने आई है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। खबर को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं
Source link
पटियाला- एक ही परिवार के 4 लोगों ने जहर खाया:पिता-बेटी की मौत; मां-बेटे को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया







