अबोहर, मोहाली, होशियारपुर, बठिंडा, बटाला, बरनाला, मोगा पठानकोट, कपूरथला में चुनाव
पंजाब के 9 नगर निगमों अबोहर, मोहाली, होशियारपुर, बठिंडा, बटाला, बरनाला, पठानकोट, मोगा और कपूरथला में चुनाव मई के अंत तक होना लगभग तय है। सरकार और प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक इसकी संभावित तारीख 24 मई भी तय हो चुकी है। हालांकि, अंतिम फैसला राज्य चुनाव आयोग को ही करना है। अगर कोई बड़ा पेच नहीं फंसता तो जल्द ही इसकी घोषणा हो जाएगी। 50 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित इस बार 50 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रहेगी। इससे स्थानीय निकायों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। सरकार ने इसकी तैयारियां भी पूरी कर हैं। इन क्षेत्रों में प्रशासनिक और राजनीतिक सरगर्मी भी तेज हो चुकी हैं। बता दें कि इससे पहले इन शहरों में 2021 में चुनाव हुए थे। इनमें मोगा (निर्दलीयों के सहयोग से), अबोहर, बटाला, कपूरथला, और पठानकोट निगमों में कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। इन चुनावों के नतीजों का असर राज्य की राजनीति पर भी देखने को मिलता रहा है। इसी साल 5 अन्य निगमों में भी चुनाव संभव पंजाब में अगले नगर निगम चुनाव ( अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला और फगवाड़ा सहित ) काफी समय से लंबित हैं। 2026 के बीच अलग-अलग चरणों में कराए जाने की तैयारी है। महिलाओं, एससी और बीसी के लिए आरक्षण भी तय सरकार ने चुनाव से पहले वार्डों का आरक्षण भी तय कर दिया है। इसमें अनुसूचित जाति (एससी), पिछड़ा वर्ग (बीसी), महिलाओं और सामान्य वर्ग के लिए अलग-अलग सीटें निर्धारित की गई हैं। यह प्रक्रिया कानूनी प्रावधानों के तहत की गई है, ताकि सभी वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व मिल सके। महिलाओं के लिए इस बार 50 फीसदी सीटें आरक्षित रहेंगी। एससी, एसटी के उम्मीदवार अपने रिजर्व सीट के अलावा जनरल सीट से चुनाव लड़ सकेंगे। जबकि सामान्य वर्ग का व्यक्ति एससी, एसटी और ओबीसी सीट से चुनाव नहीं लड़ सकेगा।
Source link
पंजाब- 9 नगर निगमों के चुनाव 24 मई को, जल्द:महिलाओं को 50% आरक्षण मिलेगा, इसी साल 5 दूसरे निगमों में भी मतदान हो सकता
