spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पंजाब में BJP चुनाव से पहले ‌बूथ मैनेजमेंट में जुटी:कैंप लगाकर वर्करों को दी जा रही ट्रेनिंग; SIR में भी निभाएंगे अहम भूमिका




भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए बूथ मैनेजमेंट पर काम करना शुरू कर दिया। भाजपा हलका वाइज बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं ट्रेनिंग दे रही है। भाजपा के प्रशिक्षित कार्यकर्ता चुनाव से पहले होने वाले SIR में भी अहम भूमिका निभाएंगे। लुधियाना हलका दक्षिणी के कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण कैंप प्रीच कॉन्वेंट इंटरनेशनल स्कूल ग्यासपुरा में जिला प्रधान रजनीश धीमान की अध्यक्षता में लगाया गया। कैंप के दौरान पंजाब भाजपा के प्रदेश स्तरीय नेता शामिल हुए। भाजपा ने इन प्रशिक्षण कैंप को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 नाम दिया है। भाजपा के प्रदेश महासचिव अनिल सरीन ने बताया कि इन प्रशिक्षण केंद्रों में जहां कार्यकर्ताओं को भाजपा की गतिविधियों के लिए तैयार किया जा रहा है वहीं उन्हें चुनाव व एसआईआर के दौरान होने वाले काम के बारे में भी बताया जा रहा है। उनका कहना है कि एसआईआर में गलत वोट न बनें और सही लोग वोट बनाने से न रह जाएं इस पर सभी को ध्यान देने की जरूरत होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन पन्ना प्रमुख तक है। उन्होंने कहा कि संगठन को और मजबूती से काम करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी बूथ लेवल एजेंट्स (बीएलए) नियुक्त कर रही है ताकि मतदाता सूची में होने वाले सुधार से लेकर मतदान के दिन तक उसे सभी मतदाताओं का पता ल सके। नेताओं-कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक ढांचे पर की चर्चा कैंप में भाजपा प्रदेश सचिव रेणु थापर, सीनियर नेता परवीन बंसल, कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से प्रदीप कुमार, राजिंदर खत्री, सौरव कपूर विशेष रूप से शामिल हुए और अपने अपने सत्र में कार्यकर्ताओं का मार्ग दर्शन किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत आयोजित इस शिविर में पार्टी की कार्यशैली,विचारधारा और संगठनात्मक ढांचे पर विस्तार से चर्चा की गई। भाजपा संगठन और सरकार से तालमेल करती है स्थापित नेताओं ने कहा कि कार्यकर्ताओं द्वारा सामूहिक रूप से दायित्वों का निर्वहन करने से पार्टी के कार्य सफल होंगे। भाजपा नेताओं ने बताया कि भाजपा की कार्यशैली सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल तथा जमीनी फीडबैक पर आधारित है। पार्टी राष्ट्रवाद,संगठनात्मक मजबूती और एकात्म मानवतावाद के सिद्धांतों पर कार्य करते हुए बूथ स्तर से केंद्रीय नेतृत्व तक ‘राष्ट्र प्रथम’ के दृष्टिकोण को बढ़ावा देती है। इस अवसर पर जिला महामंत्री यशपाल जनोत्रा, सुरेंद्र कौशल, सोशल मीडिया सचिव राजन पांधे,



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles