spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पंजाब में शुरू होगी IPL जैसी क्रिकेट लीग:PCA ने फ्रेंचाइजी के लिए EOI जारी की, पोस्टर में शुभमन गिल समेत कई बड़े चेहरे शामिल




पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) राज्य में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए नई पहल करने जा रहा है। एसोसिएशन ने आईपीएल की तर्ज पर होने वाली ‘शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह पंजाब T20 लीग’ के लिए अब फ्रेंचाइजी मालिकों की तलाश शुरू की है। इस नई जंग का हिस्सा बनने के लिए देश के बड़े कॉरपोरेट घरानों, कंपनियों और बिजनेस ओनर्स को इनवाइट किया गया है। उम्मीद है कि इससे राज्य के युवाओं को नया मौका मिलेगा। वहीं, भारतीय टीम में अधिक से अधिक पंजाबी खिलाड़ी भविष्य में खेलते नजर आएंगे। देश के स्टार खिलाड़ी पोस्टर में आए नजर पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) द्वारा जारी इस आधिकारिक विज्ञापन में भारतीय क्रिकेट के कई बड़े चेहरे और पंजाब के सितारे नजर आ रहे हैं। इनमें शुभमन गिल, अर्शदीप सिंह, अभिषेक शर्मा, हरप्रीत बरार और रमनदीप सिंह जैसे खिलाड़ी शामिल हैं, जो इस बात का संकेत हैं कि इस लीग का स्तर बेहद प्रोफेशनल और रोमांचक होने वाला है।PCA के पास किसी भी प्रस्ताव या रुचि (Interest) को बिना कोई कारण बताए खारिज करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित है। यह फैसला गवर्निंग काउंसिल (PCA) के चेयरमैन के विवेक पर निर्भर करेगा। अब लीग को 10 पॉइंट्स में जानिए महाराजा रणजीत सिंह के नाम पर लीग: टूर्नामेंट का नाम सिख साम्राज्य के महान शासक शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह के नाम पर रखा गया है। 2026 से होगी शुरुआत: पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) इस लीग का पहला सीजन 2026 में आयोजित करेगा। IPL की तर्ज पर फ्रेंचाइजी मॉडल: लीग में फ्रेंचाइजी आधारित टीमें हिस्सा लेंगी। 10 सीजन के लिए फ्रेंचाइजी: फ्रेंचाइजी अधिकार शुरुआती 5+5 साल, यानी कुल 10 सीजन के लिए दिए जाएंगे। पंजाब सरकार का सहयोग: लीग के आयोजन में पंजाब सरकार, BCCI और PCA मिलकर काम कर रहे हैं। क्षेत्रीय आधार पर टीमें: माझा, मालवा और दोआबा समेत पंजाब के विभिन्न जिलों और क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाली टीमें बनाई जाएंगी। गांव से होगी प्रतिभाओं की तलाश: गांव, ब्लॉक और जिला स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित कर युवा खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। विश्व स्तरीय क्रिकेटर तैयार करना लक्ष्य: ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने पर फोकस रहेगा। नशामुक्त पंजाब अभियान से जुड़ी पहल: युवाओं को खेलों से जोड़कर नशे से दूर रखने की राज्य सरकार की रणनीति का यह अहम हिस्सा है। मुल्लांपुर होगा मुख्य वेन्यू: न्यू चंडीगढ़ स्थित PCA अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (मुल्लांपुर) लीग का प्रमुख केंद्र होगा। साथ ही जालंधर और अमृतसर में भी क्रिकेट इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जा रहा है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles