![]()
पजाब पुलिस ने गैंगस्टरों के खिलाफ चल रही ‘वार ऑन गैंगस्टर’ मुहिम के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। स्पेशल ऑपरेशन ‘ऑपरेशन लॉन्ग आर्म’ के तहत पंजाब का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर विरेंद्र जोबन को अफ्रीकी देश अंगोला से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी चार सनसनीखेज हत्या मामलों में वांछित था और फर्जी पासपोर्ट के जरिए विदेश भागा हुआ था। एजीटीएफ के एसपी बिक्रमजीत सिंह ने दी है। तीन महीने चला इंटेलिजेंस ऑपरेशन एसपी ने बताया कि आरोपी की लोकेशन पिन-पॉइंट करने के लिए करीब तीन महीने तक इंटेलिजेंस आधारित ऑपरेशन चलाया गया। विभिन्न स्रोतों से मिली सूचनाओं को केंद्रीय एजेंसियों के साथ साझा किया गया, जिसके बाद अंगोला में उसकी पहचान कर गिरफ्तारी की गई। इस दौरान मनजोत सिंह नामक एक अन्य आरोपी भी पकड़ा गया, जो हरियाणा में वांछित बताया जा रहा है। फर्जी पासपोर्ट से भागा था विदेश अधिकारियों के अनुसार विरेंद्र जोबन ने ‘संदीप’ नाम से फर्जी पासपोर्ट बनवाया और विदेश भाग गया था। फर्जी पहचान के कारण उसकी ट्रैकिंग में काफी चुनौतियां आईं, लेकिन विभिन्न एजेंसियों के बीच सूचना साझा करने और तकनीकी निगरानी से उसे पकड़ लिया गया पंजाब सरकार ने उस पर ₹5 लाख का इनाम घोषित किया हुआ था। विदेश से चल रही रंगदारी पर लगेगी रोक पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विदेश में बैठकर गैंगस्टर लगातार एक्सटॉर्शन कॉल, धमकियां और रंगदारी नेटवर्क संचालित करते हैं। जोबन की गिरफ्तारी से ऐसे नेटवर्क पर बड़ा असर पड़ेगा। एक अधिकारी ने कहा, “जो लोग विदेश में बैठकर पंजाब में अपराध चलाने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें यह संदेश है कि कानून से बचना संभव नहीं है।”
Source link
पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर विरेंद्र जोबन को किया अरेस्ट:अंगोला से दबोचा, फर्जी पासपोर्ट पर विदेश गया, चार मर्डर केस में शामिल







