![]()
गुरदासपुर में दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। युवक घर के बाहर चल रहे विवाद को देखने निकला था। तभी उसके सिर में गोली जा लगी। परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले ही कुछ युवकों में झगड़ा हुआ था, जिसकी रंजिश में गुरुवार रात कुछ युवक गांव में हमला करने आए। तभी वो गली से बाहर निकलते हुए जगह-जगह फायरिंग करने लगे। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कुछ युवक तेजधार हथियारों के साथ गांव में घूमते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। डीएसपी शाहबाज सिंह के अनुसार, रंजिश में ये वारदात हुई और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। घटना के PHOTOS… जानिए पूरा मामला… दो गुटों में विवाद, रंजिश में अटैक किया मृतक की पहचान गांव भंगवा निवासी विजय मसीह (26) के रूप में हुई है। युवक के मामा बब्बा मसीह और मां मेवल ने बताया कि कुछ दिन पहले गांव में जाट और ईसाई समाज के युवकों के बीच विवाद हुआ था। उस समय पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था। उसी रंजिश में गुरुवार रात 10 बजे के करीब बाहर से युवकों को बुलाकर गांव में हमला किया गया। झगड़ा देखने निकला, सिर में लगी गोली परिजनों के अनुसार, विजय मसीह घर से सिर्फ झगड़ा देखने के लिए बाहर निकला था। इसी दौरान फायरिंग शुरू हो गई। बदमाश गली में जगह-जगह फायरिंग करते गए। एक गोली उसके सिर में लग गई। उसे तुरंत सिविल अस्पताल गुरदासपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। CCTV में हथियार लेकर घूमते दिखे युवक गांव वालों का कहना है कि सरपंच ने पहले ही पुलिस को झगड़े की आशंका से अवगत कराया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। घटना के बाद सामने आए CCTV फुटेज में कुछ युवक गंडासा, लाठी-डंडे लेकर गांव की गलियों में घूमते नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि बाहर से आए युवकों ने गांव में आकर दहशत फैलाई। मजदूरी करता था, एक बहन विजय मसीह अविवाहित था और मजदूरी कर अपने परिवार का सहारा बना हुआ था। उसकी मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उसकी एक बहन नंदिनी है। DSP बोले- पुरानी रंजिश में हुआ हमला डीएसपी शाहबाज सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। शुरुआती जांच में मामला रंजिश से जुड़ा सामने आया है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के बीच पहले भी समझौता हुआ था और अब मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। ————— मर्डर से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें:- पंजाबी युवती की कनाडा में हत्या:लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटा, लुधियाना की रहने वाली; पिता ने जमीन बेचकर विदेश भेजी थी कनाडा के एडमिंटन शहर में पंजाबी युवती की लिव-इन पार्टनर ने हत्या कर दी। झगड़े के दौरान लिव-इन पार्टनर ने उसका गला घोंटा। कॉल के बाद मौके पर पहुंची पुलिस उसे अस्पताल लेकर गई। यहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी लिव-इन पार्टनर को गिरफ्तार कर लिया है। पूरी खबर पढ़ें…
Source link
पंजाब-झगड़ा देखने घर से बाहर निकला, सिर में गोली लगी:VIDEO में गंडासा-डंडे लहराते दिखे, मां बोली- बदमाश जगह-जगह फायरिंग करते गए







