![]()
पंजाब बीजेपी का एक प्रतिनिधिमंडल आज राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मिलने पहुंचा। इस दल की अगुवाई प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ कर रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल हैं। बीजेपी नेता राज्य के मौजूदा हालातों को लेकर राज्यपाल को अवगत कराएंगे। साथ ही मुख्यमंत्री भगवंत मान को पद से हटाने की मांग भी उठाएंगे। राज्यपाल से मुलाकात के बाद प्रतिनिधिमंडल मीडिया को संबोधित करेगा।
Source link
पंजाब गवर्नर से मिलने पहुंचे BJP नेता:राज्य के कई मुद्दों पर होगी चर्चा, CM को हटाने की मांग; थोड़ी देर में करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस







