![]()
पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला न्यू चंडीगढ़ स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह पीसीए स्टेडियम में आज शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। पंजाब की नजरें इस घरेलू मैदान पर हैट्रिक लगाने की हैं, क्योंकि पिछले दोनों मुकाबले पंजाब ने जीते हैं। वहीं लखनऊ अपने पांच मैचों में से सिर्फ दो ही मैच जीत पाई है और पिछले दोनों मैच लगातार हार चुकी है। 15 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और 12 अप्रैल को गुजरात टाइटंस से हार का सामना कर चुकी है। पंजाब का पलड़ा भारी
पंजाब किंग्स अंक तालिका में 9 अंक के साथ सबसे ऊपर चल रही है। उसने अपने पांच मैचों में से चार मैच जीते हैं, जबकि एक मैच ड्रॉ हुआ है। वहीं लखनऊ की टीम आठवें नंबर पर है। उसने पांच में से सिर्फ दो मैच जीते हैं, इसलिए इस मैच में भी पंजाब की टीम भारी दिखाई दे रही है। पावर प्ले में शानदार प्रदर्शन
पंजाब किंग्स का इस सीजन में पावर प्ले में बेहतर प्रदर्शन रहा है। पंजाब ने लखनऊ के मुकाबले पावर प्ले में ज्यादा रन बनाए हैं। पंजाब ने पावर प्ले के ओवरों में चार पारियों में 277 रन बनाए हैं, वहीं लखनऊ ने पांच पारियों में 252 रन बनाए हैं। पिछले मैच में ही पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पावर प्ले में बिना विकेट गंवाए 93 रन बना दिए थे। ऐसे में पंजाब किंग्स इसी प्रदर्शन को जारी रखने की कोशिश करेगी।
Source link
पंजाब और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला आज:घरेलू मैदान पर जीत की हैट्रिक के लिए उतरेगा पंजाब, लखनऊ को तीसरी जीत की तलाश







