![]()
पंजाब और चंडीगढ़ में मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने आज पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाओं को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब के कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। लगातार बारिश के चलते लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है और तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गया है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार अगले पांच दिनों तक पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश का दौर जारी रहेगा। मानसून ने 1 जुलाई को पंजाब और चंडीगढ़, दोनों में दस्तक दी। यह पिछले साल के मुकाबले पंजाब में 9 दिन और चंडीगढ़ में 7 दिन देरी से पहुंचा। तापमान में आई बड़ी गिरावट, गर्मी से राहत
मानसून की बारिश के बाद पंजाब के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2.5 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। राज्य का सबसे अधिक तापमान रोपड़ में 35.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि बठिंडा में न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पूरे पंजाब में सबसे कम रहा। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से करीब 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है, जिससे रात के समय भी लोगों को गर्मी से राहत महसूस हो रही है। अगले 5 दिन इस प्रकार रहेगा
3 और 4 जुलाई को कई इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। 5 जुलाई से 8 जुलाई तक पंजाब और चंडीगढ़ के कई जिलों के लिए भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कई स्थानों पर मूसलाधार बारिश, बिजली गिरने और तेज आंधी चलने की संभावना है। प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है। लोगों को तेज बारिश और आंधी के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर इमारतों से दूर रहने की सलाह दी गई है। इसके अलावा जलभराव वाले इलाकों और निचले क्षेत्रों में जरूरी आवाजाही से बचने को कहा गया है, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।
Source link
पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश का अलर्ट:24 घंटे में लुधियाना-फरीदकोट में सबसे ज्यादा पानी गिरा, 5 दिन मौसम ऐसे ही रहेगा







