spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पंजाबी युवती की कनाडा में मौत:सीढ़ियों पर मिली लाश; MSc में गोल्ड मेडलिस्ट, 3 साल पहले ब्रैम्पटन गई थी




पंजाबी युवती की कनाडा के ब्रैम्पटन में संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसका शव घर की सीढ़ियों पर मिला है। वह करीब साढ़े तीन साल पहले कनाडा गई थी। परिजनों के मुताबिक उसके शरीर पर कोई भी चोट के निशान नहीं हैं। उन्होंने कहा कि शनिवार को बेटी से फोन पर लंबी बात हुई थी। वह अपने काम व जीवन को लेकर काफी उत्साहित थी। लेकिन शाम होते ही स्थिति बदल गई। मोबाइल पर कई कॉल किए, लेकिन दूसरी तरफ से कोई जवाब नहीं आया। उन्होंने कहा कि वह निजी ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करती थी, इसलिए उन्होंने उसके कर्मचारी को फोन किया। कंपनी के अधिकारियों ने तुरंत कनाडाई पुलिस से संपर्क कर दखल देने की मांग की। इसके बाद घटना का पता चला। मृतका की पहचान प्रतिभा (29) के नाम से हुई, जो मालेरकोटला के अहमदगढ़ की रहने वाली है। परिवार ने बेटी का शव लाने के लिए भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है। इसके लिए उन्होंने सांसद अमर सिंह से संपर्क किया है। MSc मैथ्स में गोल्ड मेडलिस्ट थी सोशल एक्टिविस्ट राकेश कुमार शर्मा के अनुसार, प्रतिभा गुप्ता (29) पढ़ाई में बेहद होनहार थी। MSc मैथ्स में गोल्ड मेडलिस्ट थी और विदेश जाने से पहले वह पंजाब में एक टीचर के रूप में सेवाएं दे रही थी। उन्होंने कहा कि करीब साढ़े तीन साल पहले वह वर्क परमिट पर कनाडा गई थी और वर्तमान में वहां एक निजी ट्रांसपोर्ट कंपनी में कार्यरत थी। हालांकि, उसे अभी तक कनाडा की स्थायी निवासी (PR) का दर्जा नहीं मिला था। कनाडा के ब्रैम्पटन में रहती थी। दोपहर में बात की, शाम को फोन नहीं उठाया उन्होंने कहा कि शनिवार की दोपहर संजीव और उनकी पत्नी इंदु जिंदल बेहद खुश थे। प्रतिभा ने फोन पर उनसे लंबी बात की थी। लेकिन शाम होते ही स्थिति बदल गई। परिजनों ने प्रतिभा के मोबाइल पर कई कॉल किए, लेकिन दूसरी तरफ से कोई जवाब नहीं आया। अनहोनी की आशंका के बीच उन्होंने प्रतिभा के इंप्लायर को फोन किया। कंपनी के अधिकारियों ने तुरंत कनाडाई पुलिस से संपर्क कर दखल देने की मांग की। शव लाने के लिए सरकार से गुहार उन्होंने कहा कि अपनी इकलौती संतान को खोने वाले माता-पिता अब बेबस हैं। वे बस इतना चाहते हैं कि उनकी बेटी का पार्थिव शरीर एक बार फिर पंजाब की धरती पर आ सके। फतेहगढ़ साहिब के सांसद अमर सिंह बोपाराय ने इस मामले में गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि मैंने विदेश मंत्रालय (MEA) से संपर्क कर इस दुखद मामले में तुरंत हस्तक्षेप की मांग की है, ताकि मृतका के शव को जल्द से जल्द अहमदगढ़ लाया जा सके। कनाडाई पुलिस कर रही जांच उन्होंने कहा कि कनाडा की ब्रैम्पटन पुलिस ने इस मामले में गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने मृतका की दिनचर्या और उसके करीबियों के बारे में जानकारी जुटाई है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और चश्मदीदों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस ने अभी तक मौत के कारणों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी। ********** ये खबर भी पढ़ें: कपूरथला में 30 रुपए के विवाद में मजदूर की हत्या: बाजार में हुआ था झगड़ा, कमरे में पहुंचने पर गला घोंटा कपूरथला के नडाला कस्बे में देर रात एक मजदूर की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। यह वारदात 30 रुपये के मामूली विवाद को लेकर हुई। मृतक की पहचान 22 वर्षीय सूरज कुमार पुत्र रामचंद्र मंडल के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही थाना सुभानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles