spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पंचकूला सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत:ऑटो ने मारी टक्कर, बेटे के स्कूल जा रहा था; 2 बच्चों का पिता




हरियाणा के पंचकूला में ऑटो की टक्कर लगने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे पंचकूला सेक्टर-6 अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे चंडीगढ़ सेक्टर-32 अस्पताल रेफर किया गया। जहां पर बाइक सवार की मौत हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने ऑटो ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पंचकूला के अभयपुर निवासी रामचंद्र ने बताया कि उसका बेटा विजय प्राइवेट कंपनी में जॉब करता था। विनय का बेटा सेक्टर-12 ए के सार्थक स्कूल में शाम की शिफ्ट में पढ़ता है। विजय हर रोज बेटे को बाइक पर स्कूल छोड़ने के लिए जाता था। जिसे लेने के लिए गया, तो ग्रीन पार्क फेस-1 के पास ऑटो ड्राइवर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसके बाद आरोपी अमरटैक्स चौक की तरफ गाड़ी भगा ले गया। चंडीगढ़ सेक्टर-32 अस्पताल रेफर प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत विजय को पंचकूला के सेक्टर-6 अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे चंडीगढ़ सेक्टर-32 अस्पताल रेफर किया गया। जहां पर बाइक सवार की मौत हो गई। विजय को टक्कर मारने के बाद ऑटो की नंबर प्लेट मौके पर ही गिर गई। उसके आधार पर पुलिस ने ऑटो ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ड्राइवर की तलाश में जुटी पुलिस पंचकूला सेक्टर-20 थाना पुलिस के जांच अधिकारी ASI सतीश कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मौके पर मिली नंबर प्लेट के आधार पर ऑटो ड्राइवर की तलाश चल रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles