spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पंचकूला में BJP आज जारी करेगी निकाय चुनाव संकल्प पत्र:CM सैनी और प्रदेश अध्यक्ष बडौली रहेंगे मौजूद, कई बड़े चेहरे करेंगे BJP जॉइन




हरियाणा में नगर निकाय चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) आज पंचकूला स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय पंचकमल में अपना संकल्प पत्र जारी करेगी। कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे। सीएम नायब सैनी की मौजूदगी में प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली कई बड़े चेहरों को भी पार्टी जॉइन करवा सकते हैं। दोनों नेता नगर निकाय चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति और प्राथमिकताओं को सामने रखेंगे। पार्टी का संकल्प पत्र शहरी विकास, सफाई व्यवस्था, बुनियादी सुविधाओं और नागरिक सेवाओं को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगे। वहीं कांग्रेस पार्टी पहले ही अपना घोषणा पत्र जारी कर चुके हैं। चंडीगढ़ में प्रैस वार्ता कर पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्‌डा ने इसकी घोषणा की थी। जिसमें पार्टी ने शहरों के लिए 10 बड़े चुनावी वायदे जनता से किए हैं। यहां पढ़िए कांग्रेस के निकाय चुनाव को लेकर 10 बड़े वादे…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles