spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पंचकूला में 10.37 किलो चूरापोस्त समेत तस्कर गिरफ्तार:पुल के नीचे सप्लाई देने के लिए बैठा था; आई-फोन भी जब्त




हरियाणा के पंचकूला जिला पुलिस की क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 की संयुक्त टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 10 किलो 370 ग्राम चूरा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरविंद्र सिंह उर्फ गुरी (20) निवासी गांव कीरतपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 20 अप्रैल की शाम करीब 4:20 बजे टीम गश्त के दौरान कीरतपुर के पास गिल ढाबा क्षेत्र में पहुंची थी। मुखबिर से सूचना मिली कि गुरविंद्र उर्फ गुरी नदी के पुल के नीचे भारी मात्रा में चूरा पोस्त की सप्लाई देने के लिए बैठा है। सूचना पुख्ता होने पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करते हुए आरोपी को नोटिस दिया। आरोपी की सहमति पर एक्साइज विभाग के नोडल अधिकारी सुनील सीले मौके पर पहुंचे। उनकी मौजूदगी में तलाशी ली गई। प्लास्टिक के कट्टे से मिला चूरा पोस्त तलाशी के दौरान आरोपी के पास मौजूद सफेद प्लास्टिक कट्टे से हल्के भूरे रंग का चूरा पोस्त बरामद हुआ। इलेक्ट्रॉनिक कांटे से वजन करने पर कुल वजन 10 किलो 370 ग्राम निकला। इसके अलावा आरोपी से एक iPhone 13 भी बरामद किया गया। NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना पिंजौर में NDPS एक्ट की धारा 15, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी नशीला पदार्थ रखने का कोई लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सका। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ कर नशा तस्करी के नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles