spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पंचकूला नगर निगम चुनाव-मेयर के लिए 6 कैंडिडेट:20 वार्डों में 204 बूथ स्थापित, 2 लाख से अधिक मतदाता, 5 ट्रांसजेंडर भी शामिल




हरियाणा के पंचकूला नगर निगम चुनाव को लेकर मेयर प्रत्याशी व वार्ड पार्षदों के नाम वापसी के बाद अब 6 मेयर कैंडिडेट मैदान में रह गए हैं। 2 कवरिंग व एक अन्य नामांकन वापस लिए गए हैं। BJP प्रत्याशी श्यामलाल बंसल ने अपने दो नामांकन पत्र जमा करवाए थे।
निगम चुनाव को लेकर 123 कैंडिडेट ने वार्ड वार्षद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। जिसमें से 8 नामांकन पत्र कैंसिल हो गए थे। देर शाम तक प्रशासनिक अधिकार अपडेट लिस्ट तैयारी करने में जुटे हुए हैं। बताया जा रहा है कि वार्ड 8 में बसे ज्यादा कैंडिडेट रहने की उम्मीद है।
भाजपा के बागियों की स्थिति….. 2 लाख से अधिक मतदाता हरियाणा के पंचकूला में नगर निगम चुनाव-2026 के लिए मतदान 10 मई 2026 को होना है। 20 वार्डों में 2 लाख 7 हजार 379 मतदाता है, जिसमें 1 लाख 8 हजार 927 पुरूष, 98 हजार 447 महिलाएं और 5 ट्रांसजेंडर शामिल हैं।
5 इंटर-स्टेट बॉर्डर नाकों पर 24 घंटे कड़ी नाकाबंदी पंचकूला नगर निगम चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक और बहुस्तरीय सुरक्षा इंतजाम लागू कर दिए हैं। डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने चुनावी सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत जानकारी साझा करते हुए स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर रोक लगाने के लिए जिला पुलिस पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है। डीसीपी ने बताया कि 13 अप्रैल से जिले में आचार संहिता लागू होने के साथ ही पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश से लगते 5 इंटर-स्टेट बॉर्डर नाकों पर 24 घंटे कड़ी नाकाबंदी शुरू कर दी गई है। इसके अलावा शहर के भीतर भी लगातार औचक चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से अवैध शराब, अवैध हथियार और नशीले पदार्थों की तस्करी पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, ताकि चुनावी प्रक्रिया किसी भी प्रकार से प्रभावित न हो सके।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles