पंचकूला जिले के मोरनी में चंडीगढ़ से घूमने आए एक युवक की टांगरी नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान रामदरबार, चंडीगढ़ निवासी 22 वर्षीय अभिषेक पुत्र रमेश के रूप में हुई है। यह घटना मोरनी के गांव थापली के पास हुई। स्थानीय चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर जगदीश ने बताया कि अभिषेक अपने दोस्तों के साथ चंडीगढ़ से मोरनी घूमने आया था। इसी दौरान, सभी दोस्त मोरनी के गांव थापली के समीप टांगरी नदी में नहाने लगे। नहाते समय अभिषेक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। दोस्तों ने नदी से बाहर निकाला अभिषेक के साथ आए दोस्तों और स्थानीय गांव वालों की मदद से उसे नदी से बाहर निकाला गया। उन्होंने तुरंत 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। 112 की गाड़ी की मदद से अभिषेक को उपचार के लिए सेक्टर 6 अस्पताल, पंचकूला ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया शव पुलिस ने घटना की सूचना अभिषेक के परिजनों को दे दी है। अभिषेक के शव को पोस्टमार्टम के लिए पंचकूला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया है। स्थानीय पुलिस मामले में आगे की जांच और कार्रवाई कर रही है।
Source link
पंचकूला की टांगरी नदी में डूबा युवक, मौत:दोस्तों के साथ नहाते समय हादसा, चंडीगढ़ का रहने वाला
