spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नूंह एसपी ने ASI को किया सस्पेंड:दादी की मौत का बहाना बनाया, परिवार के साथ तीर्थयात्रा पर गया, फोटो से खुली पोल




नूंह पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने तावडू सदर थाना में तैनात एएसआई अनिल कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन पर ड्यूटी से छुट्टी लेने के लिए परिजन के निधन का गलत हवाला देने का आरोप है। आदेश के अनुसार, एएसआई अनिल कुमार ने 8 जून को अपनी दादी के निधन की सूचना देकर घर जाने की अनुमति ली थी। उन्हें अगले दिन ड्यूटी पर लौटने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन वह तय समय पर वापस नहीं आए। थाना प्रभारी ने कई दिनों तक उनसे संपर्क करने का प्रयास किया, मगर उनका मोबाइल या तो बंद मिला या कॉल का जवाब नहीं मिला। आखिरकार, वह 19 जून को ड्यूटी पर लौटे। मोबाइल में मिली परिवार के साथ यात्रा की तस्वीरें विभागीय जांच में सामने आया कि एएसआई ने अपनी अनुपस्थिति का कारण बीमारी बताया था। हालांकि, उनके मोबाइल से मिली तस्वीरों और अन्य डिजिटल सामग्री से संकेत मिला कि वह परिवार के साथ यात्रा पर थे। जांच में यह भी पाया गया कि जिस महिला के निधन का हवाला देकर छुट्टी ली गई थी, वह उनकी वास्तविक दादी नहीं थीं। सोशल मीडिया पर की गई कुछ पोस्ट भी जांच के दायरे में आई हैं। लंबित शिकायतों का नहीं किया निस्तारण रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ कि एएसआई के पास कई जांच फाइलें और शिकायतें लंबित थीं, जिससे मामलों के निस्तारण में देरी हो रही थी। इन तथ्यों को गंभीरता से लेते हुए एसपी डॉ. अर्पित जैन ने उन्हें तत्काल निलंबित कर नियमित विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नूंह को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है और उन्हें 30 दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अनुशासनहीनता, गलत जानकारी देकर छुट्टी लेने और कर्तव्य में लापरवाही बरतने वाले किसी भी कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles