spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नारनौल से होकर चलेगी भावनगर-शकूरबस्ती स्पेशल ट्रेन:कल से चलेगी, हरियाणा-राजस्थान के यात्रियों को गुजरात और दिल्ली के लिए मिलेगी सीधी सुविधा




हरियाणा व राजस्थान के लोगों को रेलवे ने गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए यात्रियों को बड़ी राहत दी है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने भावनगर टर्मिनस-शकूरबस्ती-भावनगर टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा शुरू कर दी है। यह ट्रेन 29 मई यानी शुक्रवार से संचालित होगी और नारनौल स्टेशन पर भी इसका ठहराव रहेगा। इससे हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और गुजरात के यात्रियों को सीधी रेल सुविधा मिलेगी तथा उनको लाभ होगा। शनिवार को नारनौल पहुंचेगी उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 09257 भावनगर टर्मिनस-शकूरबस्ती साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 29 मई से 26 जून 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। ट्रेन भावनगर टर्मिनस से दोपहर 2:20 बजे रवाना होकर अगले दिन यानि शनिवार सुबह 7:44 बजे नारनौल पहुंचेगी। दो मिनट रुकेगी यहां दो मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन सुबह 7:46 बजे आगे रवाना होगी और सुबह 10:55 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09258 शकूरबस्ती-भावनगर टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 30 मई से 27 जून 2026 तक प्रत्येक शनिवार को संचालित होगी। यह ट्रेन शकूरबस्ती से दोपहर 1:15 बजे रवाना होकर दोपहर 3:09 बजे नारनौल पहुंचेगी तथा 3:11 बजे आगे रवाना होगी। ट्रेन अगले दिन सुबह 8:50 बजे भावनगर टर्मिनस पहुंचेगी। 22 कोच लगाए गए रेलवे अधिकारियों के अनुसार स्पेशल ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 22 कोच लगाए गए हैं। इनमें 2 सेकेंड एसी, 4 थर्ड एसी, 3 थर्ड एसी इकोनॉमी, 7 स्लीपर, 4 सामान्य श्रेणी, एक पावरकार और एक गार्ड डिब्बा शामिल है। इन स्टेशनों पर होगा ठहराव यह स्पेशल ट्रेन भावनगर, बोटाद, अहमदाबाद क्षेत्र, आबूरोड, अजमेर, फुलेरा, रींगस, नीमकाथाना, नारनौल, रेवाड़ी, गुरुग्राम और दिल्ली कैंट सहित कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी। रेलवे को उम्मीद है कि गर्मी की छुट्टियों में गुजरात और दिल्ली की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को इस विशेष रेलसेवा से काफी सुविधा मिलेगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles