spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नारनौल में दिनदहाड़े दुकान से 40 हजार रुपये चोरी:सामान लेने के बहाने आए बाइक सवार युवक, एक ने गल्ला साफ कर साथियों संग फरार




हरियाणा के नारनौल में चोरों ने दिन दहाड़े एक दुकान के गल्ले में रखे 40 हजार रुपए चुरा लिए। इस बारे में पीड़ित दुकानदार ने पुलिस में शिकायत दी है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। शहर के नई मंडी के पास अग्रसेन चौक के नजदीक दुर्गा मारबल से एक दुकान है। इस दुकान के मालिक पूनम कंछल ने बताया कि सोमवार शाम को करीब साढ़े चार से पांच बजे के बीच में उसकी दुकान में तीन बाइक सवार युवक आए। पाइप देने के लिए कहा उन युवकों ने कुछ सामान मांगा। जिस पर उसने वह सामान निकालकर दे दिया। इस पर उन्होंने 500 रुपए निकाल कर दिए। वह जब वापस पैसे देने लगा तो उनमें से एक ने बचे हुए पैसों का पाइप देने के लिए कहा। एक युवक रह गया अंदर इस पर वह पाइप काटने के लिए बाहर चला गया। उसके साथ दो युवक भी आए। वहीं एक युवक दुकान के अंदर ही रह गया। जब वह पाइप काट रहा था तो अंदर खड़ा युवक एक नल लेकर आया तथा वह उसके रेट पूछने लगा। जब उसने रेट बताए तो उसने सामान वापस ले जाकर रख दिया। बाइक पर सवार होकर भागे इसी दौरान उस युवक ने गल्ले में रखे करीब 40 हजार रुपए निकाल लिए। जिसके बाद वे युवक उसको 500 रुपए देकर वहां से बाइक पर सवार होकर चले गए। जब वह गल्ले में 500 रुपए रखने लगा तो उसने देखा कि गल्ला साफ है। पुलिस देख रही सीसीटीवी इस पर उसने आस पड़ोस के दुकानदारों को इसके बारे में बताया। वहीं डायल 112 पर फोन कर पुलिस को बुलाया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस आस पड़ोस के सीसीटीवी को देखने लगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles