spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नाबालिग गर्लफ्रेंड को गोली मारने वाला हरियाणवी सिंगर अरेस्ट:गलत इरादे से कार में बुलाया, इनकार पर वारदात; सोनीपत में था ₹5 हजार का इनाम




हरियाणा के सोनीपत में नाबालिग गर्लफ्रेंड को गोली मारने वाले सिंगर-एक्टर नवनीत उर्फ बाउंडी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने बताया कि पीड़िता से उसकी पहचान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। दोनों के बीच लंबे समय से बातचीत चल रही थी। वारदात वाले दिन वह लड़की को गलत इरादे के साथ कार में लेकर आया था। इनकार करने पर उसने सिर और पेट में गोली मार दी थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इसके बाद उसे घायल हालत में ही छोड़कर वह फरार हो गया था। बाद में खून से लथपथ हालत में लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया गया था, जहां उसका उपचार चल रहा है। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने नवनीत के खिलाफ केस दर्ज किया था। मगर, गिरफ्तारी न होने पर उस पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तार आरोपी के बारे में पता चला है कि वह सिंगर और कुछ हरियाणवी सॉन्ग में काम भी कर चुका है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। सिलसिलेवार ढंग से जानिए गोलीकांड का यह पूरा मामला… आरोपी हरियाणवी गानों में अभिनय कर चुका पुलिस पूछताछ के दौरान यह भी जानकारी सामने आई है कि आरोपी नवनीत गायक है। दिसंबर 2025 को पापा की परी सॉन्ग आया था। इससे पहले “यो सोनीपत है”, “यार हरियाणा वाले” और “थार पर दोनाली ” सॉन्ग में नवनीत ने एक्टिंग-सिंगिंग की थी। आरोपी सोंग्स भी लिखता है। सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव है आरोपी आरोपी का यूट्यूब पर bondy Kp सॉन्ग नाम से यूट्यूब चैनल है। इसमें 605 सब्सक्राइबर हैं और 11 वीडियो अपलोड की गई है। 16 अक्टूबर 2022 को यह अकाउंट बनाया गया है। इसके अलावा इंस्टाग्राम अकाउंट भी है, जहां केवल 2088 फॉलोअर्स है और 83 पोस्ट डाली हुई है। फेसबुक पर 3.1 के फॉलोअर्स है 163 पोस्ट डाली गई है। रिमांड पर लेकर होगी हथियार की बरामदगी पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार की बरामदगी के साथ-साथ घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहन जांच की जाएगी। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वारदात की योजना कब और कैसे बनाई गई थी। हत्या के प्रयास, अपहरण और पॉक्सो एक्ट सहित कई धाराएं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास, अपहरण, पॉक्सो एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर कड़ी को जोड़ा जा रहा है और जांच आगे बढ़ने के साथ कई अन्य महत्वपूर्ण खुलासे भी हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles