![]()
रेवाड़ी में शनिवार सुबह डंपर से टक्कर के बाद कैंटर में आग लग गई। जिससे कैंटर धूं-धूंकर जला, जबकि सुरक्षित बच गए। हादसा सुबह दिल्ली- जयपुर हाईवे पर धारूहेड़ा में सावरियां होटल के पास हुआ। दोनों दिल्ली से जयपुर की तरफ जा रहे थे। सूचना के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची। पीछे से डंपर से टकराया जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह एक कैंटर परचून और दवाईयां इत्यादि लेकर दिल्ली से जयपुर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान दिल्ली-जयपुर हाइवे पर सावरियां होटल के सामने कैंटर अचानक आगे चल रहे डंपर से टकरा गया। जिसके बाद कैंटर में आग लग गई। सूखा सामान होने के कारण आग तेजी से तेजी से फैली। जिसे देखते हुए चालक मौके से फरार हो गया। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…
Source link
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर आग का गोला बना कैंटर:पहले डंपर से टकराया, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान; फायर ब्रिगेड और पुलिस पहुंची







