spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर स्कार्पियो की छत से स्टंट:100 की रफ्तार से दौड़ती गाड़ी का VIDEO, पंचकूला के युवक ने किया रिकॉर्ड




हरियाणा में दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर स्टंटबाजी का एक बेहद खतरनाक मामला सामने आया है। मुरथल के पास एक काले रंग की महिंद्रा स्कॉर्पियो (DL 7CX 4277) तेज रफ्तार से दौड़ती दिखाई दी, जिसकी छत पर दो युवक बैठे नजर आए। बताया जा रहा है कि वाहन की गति 100 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक थी। इस पूरी घटना का वीडियो पीछे चल रही एक गाड़ी में सवार व्यक्ति ने रिकॉर्ड किया। वीडियो बनाने वाले व्यक्ति ने इसे पुलिस प्रशासन को सचेत करने और सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता जताने के उद्देश्य से रिकॉर्ड किया। वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दोनों युवक चलती गाड़ी की छत पर बैठे हैं, जबकि स्कॉर्पियो हाईवे पर तेज गति से दौड़ रही है। सड़क सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसी स्थिति में अचानक ब्रेक लगने, वाहन के असंतुलित होने या सड़क पर किसी अप्रत्याशित परिस्थिति के बनने पर बड़ा हादसा हो सकता है। खुद की ही नहीं, दूसरों की जान भी खतरे में विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की स्टंटबाजी केवल संबंधित युवकों के लिए ही नहीं, बल्कि हाईवे पर चल रहे अन्य वाहन चालकों और यात्रियों के लिए भी गंभीर खतरा पैदा करती है। तेज रफ्तार के दौरान छत पर बैठे व्यक्ति के गिरने से कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो सकते हैं। मोटर व्हीकल एक्ट के तहत दंडनीय अपराध सार्वजनिक सड़क पर स्टंट करना, लापरवाही से वाहन चलाना और चलती गाड़ी की छत पर बैठना मोटर वाहन अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है। ऐसे मामलों में पुलिस स्वतः संज्ञान लेकर वाहन चालक और स्टंट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles