spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

डबवाली मार्केट-कमेटी के चेयरमैन ने लिया खरीद केंद्रों का जायजा:सतीश जग्गा बोले- चौटाला मंडी का होगा विकास, 5.88 करोड़ रुपए मंजूर




गेहूं खरीद सीजन के बीच मार्केट कमेटी डबवाली के चेयरमैन सतीश जग्गा लगातार सक्रिय हैं। उनका मुख्य ध्यान खरीद प्रक्रिया को सुचारु बनाए रखना है, ताकि किसानों, मजदूरों या आढ़तियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसी क्रम में उन्होंने सब-यार्ड चौटाला सहित जंडवाला बिश्नोईयां, गंगा, बिज्जूवाली, रिसालियाखेड़ा, बनवाला, रत्ताखेड़ा, मलिकपुरा और मौजगढ़ सहित कुल 9 खरीद केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई केंद्रों पर आढ़तियों ने उठान (लिफ्टिंग) धीमी होने की समस्या बताई, जिससे नई आवक के लिए जगह की कमी हो रही थी। कुछ स्थानों पर आवक के मुकाबले गेहूं खरीद की रफ्तार धीमी होने की शिकायतें भी सामने आईं। उठान कार्य में तेजी लाने के निर्देश इस पर चेयरमैन सतीश जग्गा ने तुरंत संबंधित एजेंसियों से बात की और उठान तेज करने तथा बिना खरीदी गेहूं की जल्द खरीद सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने हर केंद्र पर स्टाफ से फीडबैक लिया और किसानों, मजदूरों व आढ़तियों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के निर्देश दिए। चेयरमैन ने बायोमेट्रिक सहित सभी औपचारिकताओं को समय पर पूरा करने को कहा, ताकि किसानों को भुगतान में देरी न हो। उन्होंने पेयजल व्यवस्था, डिजिटल कांटे, उपलब्ध स्थान और अन्य सुविधाओं का भी जायजा लिया और सुपरवाइजरों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी चौटाला अनाज मंडी चौटाला अनाज मंडी में चेयरमैन ने बताया कि पारदर्शिता, नवाचार और विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने घोषणा की कि चौटाला मंडी को जल्द ही आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि चौटाला सब-यार्ड के विकास के लिए हरियाणा सरकार से करीब 5.88 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है। इस योजना के तहत आंतरिक सड़कें, सर्विस रोड, पार्किंग, कॉमन प्लेटफॉर्म, शेड, पानी की पाइपलाइन, सीवरेज, ड्रेनेज, शौचालय, बाउंड्री वॉल ऊंची करना और मुख्य गेट सहित अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी। साथ ही, सब-यार्ड में कुल 44 दुकानों/बूथों का प्रावधान किया गया है। गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं : जग्गा चेयरमैन जग्गा ने स्पष्ट किया कि कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और किसी भी तरह की लापरवाही पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि मार्केट कमेटी उनके हितों के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। औचक निरीक्षण के दौरान वाइस चेयरमैन अमीलाल पारीक, जिला एससी विजिलेंस मॉनिटरिंग कमेटी सदस्य कृष्ण चौहान, नगर पार्षद विकास शर्मा, गगनदीप आसाखेड़ा, विनेश छाबड़ा, मार्केट कमेटी सदस्य अजैब सिंह भाटी, कमल अरोड़ा, भरत मुन्नावाली, बसंत कालूआना, महिंदर डूडी, हरजिंदर सिंह, वकील सिंह, अमित महला, और मार्केट कमेटी सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह, अजय गहलावत, राम कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles