spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

ठियोग में चंडीगढ़ की बैंड पार्टी की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त:एक की मौत; 15 घायल, क्रैश बैरियर ने टाला बड़ा हादसा, घोड़ी भी घायल




हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के ठियोग क्षेत्र में आज दोपहर बाद एक आइशर ट्रक हादसे का शिकार हो गया। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 14 से 15 लोग बताए जा रहे हैं। घायलों में पांच लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि कुछ को मामूली चोटें लगी हैं। सात घायलों को ठियोग अस्पताल में प्राथमिक उपचार के देने के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, CH-01TB-4485 नंबर आइशर ट्रक में चंडीगढ़ की बैंड पार्टी शादी समारोह में शामिल होने कोटखाई की तरफ जा रही था। तभी ठियोग के जैस घाटी से कुछ ही दूरी पर ट्रक अनियंत्रित हो गया। हादसे के वक्त ड्राइवर ने ब्रेक फेल होने की बात कही, जिसके बाद वाहन अनियंत्रित हो गया। हालांकि, सड़क किनारे लगे क्रैश बैरियर की वजह से ट्रक सड़क से नीचे खाई में गिरने से बच गया। मगर जैसे ही ट्रक क्रैश बैरियर पर टेडा हुआ तो इसमें सवार लोग सड़क से नीचे गिर गए, जिससे उन्हें चोटें भी आई। क्रैश बैरियर की वजह से ट्रक पलटने से बच गया। ट्रक में कुल 24 लोग सवार थे। इनमें चंडीगढ़, यूपी, हरियाणा के लोग सवार थे। इस ट्रक में एक घोड़ी भी सवार थी, जिसे शादी समारोह के लिए ले जाया जा रहा था। ट्रक पलटने के बाद घोड़ी को भी चोटें आई है। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इसके अलावा शादी समारोह में इस्तेमाल होने वाला एक रथ भी क्षतिग्रस्त हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर चालक द्वारा ब्रेक फेल होने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles