spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

ट्यूशन से बच्चों को लेने गए युवक पर फायरिंग:गंभीर हालत में अमृतसर के अस्पताल में भर्ती, आरोपी फरार, पुलिस जांच जारी




अमृतसर जिले के जंडियाला गुरु में एक बार फिर गोलीबारी की घटना सामने आई है, जिसने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। जानकारी के अनुसार अज्ञात हमलावरों ने रॉबिन नाम के एक युवक को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की। फायरिंग में चार गोंलिया चलाई गई । इस हमले में रॉबिन को एक गोली लगी, जिस से गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बीती देर शाम की बताई जा रही है की बताई जा रही है। गोलीबारी की आवाज सुनते ही आसपास के लोग सहम गए और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि नगर काउंसिल चुनाव नजदीक हैं और रॉबिन कांग्रेस पार्टी की ओर से उम्मीदवार बनने की तैयारी कर रहे थे। इसी कारण इस हमले को राजनीतिक रंजिश से जोड़कर भी देखा जा रहा है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मौके पर पहुंचे डीएसपी बलबीर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई थी। घायल को अस्पताल भेज दिया गया है और उसका बयान दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमलावर कितने थे और कितनी गोलियां चलाई गईं। पीड़ित परिवार का कहना है कि उनका ट्रकों का कारोबार है और उन्हें समझ नहीं आ रहा कि हमला क्यों किया गया। परिवार के अनुसार घायल युवक बच्चों को ट्यूशन से लेने गया था , तभी उस पर हमला हुआ। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हर पहलू से जांच जारी है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles