spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

टोहाना में एएसपी ने लिया थानों का जायजा:मालखाना रिकॉर्ड दुरुस्त रखने के निर्देश, बोलीं- बर्दाश्त नहीं की जाएगी लापरवाही, होगी कार्रवाई




फतेहाबाद जिले की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिव्यांशी सिंगला ने बुधवार को टोहाना शहर और सदर थानों का औचक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण फतेहाबाद सदर थाना के मालखाना रिकॉर्ड में मिली खामियों के बाद पुलिस कार्यप्रणाली को पारदर्शी और मजबूत बनाने के उद्देश्य से किया गया था। उन्होंने मालखाना, हवालात, रिकॉर्ड रूम और लंबित केस प्रॉपर्टी के रखरखाव का बारीकी से जायजा लिया। एएसपी दिव्यांशी सिंगला ने बताया कि यह एक नियमित निरीक्षण था। हाल ही में कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने थानों की व्यवस्थाओं का आकलन करने के लिए यह औचक दौरा किया। निरीक्षण के दौरान थानों की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं और कोई बड़ी खामी सामने नहीं आई। थाना-मालखाना प्रभारियों को दिए निर्देश निरीक्षण के दौरान, एएसपी ने थाना प्रभारियों और मालखाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी केस प्रॉपर्टी को नियमानुसार सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से रखा जाए। जिन मामलों में कोर्ट के आदेश या नियमानुसार माल को नष्ट करने या नीलाम करने की प्रक्रिया लंबित है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। इससे थानों में रिकॉर्ड दुरुस्त रहेगा और मालखाने पर अनावश्यक बोझ भी कम होगा। फतेहाबाद सदर थाने में मिली थी खामियां यह उल्लेखनीय है कि हाल ही में फतेहाबाद सदर थाने के मालखाने में एएसपी दिव्यांशी सिंगला के निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं सामने आई थीं। इसके परिणामस्वरूप, सदर थाना प्रभारी प्रह्लाद सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। इस कार्रवाई के बाद से पूरे जिले में मालखानों की गहन जांच का अभियान चलाया जा रहा है। एएसपी ने स्पष्ट किया कि मालखाने से संबंधित किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी थानों को रिकॉर्ड अद्यतन रखने और लंबित मामलों का समयबद्ध तरीके से निपटारा करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने भी इन निर्देशों का सख्ती से पालन करने का आश्वासन दिया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles