Top 5 This Week

Related Posts

टोहाना पहुंची DFO भिवानी की टीम:टोहाना में अवैध तरीके से 18 पेड़ काटने की जांच, लोगों के बयान लिए, खेत मालिक गायब




फतेहाबाद जिले में टोहाना के मनियाना रोड पर 18 हरे पेड़ों की अवैध कटाई का मामला अब प्रदेश के उच्च अधिकारियों तक पहुंच गया है। वन विभाग हिसार के चीफ कंजरवेटर आर. आनंद के आदेश पर इस मामले की उच्चस्तरीय जांच शुरू कर दी गई है। इस मामले की निष्पक्ष जांच के लिए भिवानी के जिला वन अधिकारी (DFO) राजेश वत्स को जिम्मेदारी सौंपी गई है। DFO राजेश वत्स अपनी टीम के साथ टोहाना पहुंचे और कटाई वाली जगह का बारीकी से मुआयना किया। टीम ने मौके से सबूत जुटाए और मामले से जुड़े लोगों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरू की। DFO राजेश वत्स ने बताया कि जांच के दौरान खेत मालिक दीपक बंसल मौके पर मौजूद नहीं मिले। उनके बयान दर्ज करने के लिए टीम दोबारा आएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच पूरी पारदर्शिता से की जाएगी और रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपी जाएगी, जिसके बाद दोषियों पर कार्रवाई तय होगी। 25 मई को शुरू हुआ था विवाद यह विवाद 25 मई को शुरू हुआ था, जब समाजसेवी नवजोत ढिल्लों ने मनियाना रोड पर दिनदहाड़े पेड़ों की कटाई की सूचना दी थी। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। मामला बढ़ने पर फतेहाबाद के DFO राजेश लीलड़ भी जांच में शामिल हुए। प्रारंभिक जांच के बाद DFO राजेश लीलड़ ने आरा संचालक प्रिंस, उसके दो मजदूरों और खेत मालिक दीपक का नाम मीडिया के सामने लिया था। इसके बाद विभाग ने चंडीगढ़ रोड चौकी पुलिस को शिकायत देकर प्रिंस चावला और दोनों मजदूरों के खिलाफ केस दर्ज करवाया। आरा मशीन संचालक ने उठाए थे सवाल हालांकि, केस दर्ज होने के बाद आरा संचालक प्रिंस ने जांच पर सवाल उठाए। उन्होंने फतेहाबाद के DFO की जांच को निष्पक्ष न बताते हुए वन अधिकारियों पर मिलीभगत, हरे ट्रैक्टर की जगह लाल ट्रैक्टर पकड़वाने और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। प्रिंस ने कहा था कि अधिकारियों की मिलीभगत के बिना दिनदहाड़े पेड़ नहीं काटे जा सकते, यह मामला मोरनी और यमुनानगर में वन माफिया की तर्ज पर हो रहा है।मामले ने तूल पकड़ा तो यह सीएम नायब सैनी, वन मंत्री राव नरबीर सिंह, पीसीएफ पंचकूला और चीफ कंजरवेटर हिसार तक पहुंच गया। शहर के गणमान्य लोगों ने सीएम और वन मंत्री से मांग की है कि निष्पक्ष जांच के बाद दोषी अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य सभी शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई हो।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें