spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

झज्जर के खापड़वास गांव में अधिकारियों का रात्रि ठहराव:ग्रामीणों से सीधा संवाद किया, मौके पर कई समस्याओं का समाधान




झज्जर में सरकार के सुशासन के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए प्रशासन की ओर से गांवों में रात्रि ठहराव कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को मातनहेल खंड के गांव खापड़वास में रात्रि ठहराव कार्यक्रम हुआ। इसमें डीसी वर्षा खांगवाल ने ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं और गांव के विकास को लेकर सुझाव भी लिए। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों को निर्देश देकर कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान कराया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में खापड़वास की सरपंच अनिता देवी ने डीसी और अन्य अधिकारियों का स्वागत किया। इसके बाद ग्राम पंचायत की ओर से गांव के विकास से जुड़ी मांगों का मांगपत्र डीसी को सौंपा गया। प्रशासन जनता के घर-द्वार तक पहुंचे, यही रात्रि ठहराव का उद्देश्य डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि रात्रि ठहराव केवल प्रशासनिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सरकार की उस सोच का हिस्सा है, जिसमें प्रशासन जनता के घर-द्वार तक पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझे और उनका समाधान सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि कई समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही संभव है। ऐसे में ग्रामीणों को एकजुट होकर गांव के विकास में सहभागी बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान दर्ज की गई शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा। डीसी ने युवाओं को पौधरोपण अभियान से जुड़ने और नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने के लिए भी प्रेरित किया। साइबर ठगी होने पर 1930 और आपात स्थिति में 112 पर करें कॉल कार्यक्रम में निरीक्षक बलराज ने ग्रामीणों को यातायात नियमों का पालन करने, साइबर फ्रॉड से बचने और नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। आपात स्थिति में 112 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहकर सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया। वहीं, एसडीएम रवि मीणा ने ग्रामीणों को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया की जानकारी दी। सड़क, जल निकासी और बिजली समेत कई समस्याएं उठाईं रात्रि ठहराव कार्यक्रम में खापड़वास के अलावा आसपास के गांवों से पहुंचे ग्रामीणों ने सड़क, जल निकासी, फसल बीमा, बिजली और पशु चिकित्सा केंद्र सहित विभिन्न समस्याएं प्रशासन के सामने रखीं। डीसी ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। मौके पर समस्याओं की सुनवाई और त्वरित कार्रवाई से ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ा। लोकगीतों के जरिए सरकारी योजनाओं की जानकारी दी सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के कलाकारों ने हरियाणवी लोकगीतों के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता अभियान, हर घर तिरंगा, वंदे मातरम और ‘एक पेड़ मां के नाम’ पौधरोपण अभियान सहित सरकार की विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूक किया। विभागीय अधिकारियों ने भी अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। स्टॉल लगाकर दी योजनाओं की जानकारी, स्वास्थ्य जांच भी हुई कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की ओर से जागरूकता स्टॉल लगाए गए। इनमें स्वास्थ्य, परिवहन, सामाजिक न्याय, शिक्षा, पशुपालन, महिला एवं बाल विकास, खाद्य एवं आपूर्ति, कृषि, खेल, जनस्वास्थ्य और बिजली निगम सहित अन्य विभाग शामिल रहे। स्वास्थ्य और आयुष विभाग की टीम ने नि:शुल्क जांच शिविर लगाकर ग्रामीणों का रक्तचाप, शुगर और सामान्य स्वास्थ्य जांच की। जरूरतमंदों को आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles