Top 5 This Week

Related Posts

जेल कर्मचारी के परिवार को 5 लाख की सहायता:सोनीपत में कैबिनेट मंत्री ने सौंपा चेक, मौत के बाद किया था अंगदान




सोनीपत की सुनारिया जेल में तैनात और गांव तिहाड़ खुर्द निवासी कुलदीप सिंह का हाल ही में पीजीआई रोहतक में बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन के बाद, परिजनों ने मानवता का परिचय देते हुए उनके अंगदान का सराहनीय निर्णय लिया। कुलदीप सिंह के निधन से परिवार की आर्थिक स्थिति प्रभावित हुई। इसे देखते हुए, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने राहत कोष से मृतक की पत्नी प्रोमिला को पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया। अंगदान करके मानवता की मिसाल पेश की : डॉ. शर्मा डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि कुलदीप सिंह के परिवार ने दुख की इस घड़ी में अंगदान का निर्णय लेकर समाज के सामने मानवता और संवेदनशीलता की एक बड़ी मिसाल पेश की है। उन्होंने अंगदान को महादान बताते हुए कहा कि इससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन मिल सकता है। मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़ी है और उनकी हरसंभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। परिजनों ने इस आर्थिक सहायता के लिए मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा का आभार व्यक्त किया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें