spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

जुलाना में दंपती ने निगला जहर, पति की मौत:पत्नी अस्पताल में भर्ती, मंडी से गेहूं बेचकर लौटा, छोटे भाई ने किया झगड़ा




जींद जिले में जुलाना के बुआना गांव में एक दंपती ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इस घटना में पति संजय (50) की मौत हो गई, जबकि पत्नी ममता का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतक संजय के छोटे भाई नरेंद्र के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। महम निवासी रविंद्र ने पुलिस को शिकायत दी है। रविंद्र के अनुसार, उनका भांजे संजय (50) ठेके पर जमीन लेकर खेती करता था। चार-पांच दिन पहले संजय मंडी में गेहूं बेचकर आया था। जिसके बाद उनके छोटे भांजे नरेंद्र ने संजय से बेचे गए गेहूं की पर्ची जबरदस्ती लेनी चाही। छोटे भाई ने किया था झगड़ा रविंद्र ने बताया कि नरेंद्र पिछले चार-पांच दिनों से लगातार संजय और उनकी पत्नी ममता के साथ कहासुनी और लड़ाई-झगड़ा कर उन्हें परेशान कर रहा था। शुक्रवार रात करीब 11 बजे नरेंद्र ने फिर से संजय और ममता के साथ झगड़ा शुरू कर दिया और उनके साथ मारपीट की। नरेंद्र की मारपीट और झगड़े से डरकर संजय और ममता ने अपने मकान का दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद संजय ने तनाव में जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिवार वालों को पता चला और उन्हें तुरंत जींद के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। महिला का अस्पताल में इलाज जारी अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों को भर्ती कर इलाज शुरू किया। इलाज के दौरान संजय की मौत हो गई, जबकि ममता का इलाज जारी है। पुलिस ने रविंद्र की शिकायत के आधार पर आरोपी नरेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles