Top 5 This Week

Related Posts

जालंधर में PM के आरोपों पर वित्त मंत्री का पलटवार:हरपाल चीमा बोले- पंजाब को कुछ नहीं मिला, सिर्फ राजनीति हुई




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जालंधर दौरे के बाद पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने प्रेस वार्ता कर भाजपा और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने दौरे के दौरान पंजाब के विकास और लंबित मुद्दों पर कोई चर्चा नहीं की, बल्कि आम आदमी पार्टी सरकार पर राजनीतिक आरोप लगाकर चले गए। चीमा ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने चुनाव के दौरान दी गई कई प्रमुख गारंटियों को पूरा किया है। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में सरकार जनता के हित में लगातार काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने पंजाब सरकार पर लगाए गए आरोपों के समर्थन में कोई ठोस तथ्य प्रस्तुत नहीं किए। वित्तमंत्री ने अनदेखी का लगाया आरोप वित्त मंत्री ने केंद्र सरकार पर पंजाब की अनदेखी करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि जब पंजाब में बाढ़ आई थी, तब राज्य सरकार ने केंद्र से राहत पैकेज की मांग की थी। केंद्र की ओर से सहायता राशि की घोषणा की गई, लेकिन राज्य को उसका लाभ नहीं मिला। चीमा ने पूर्व अकाली दल-भाजपा सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में पंजाब कई गंभीर समस्याओं से जूझता रहा। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान सरकार पंजाब के लोगों की भलाई और विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा जनता के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें