spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

जालंधर में CA के घर ED की रेड:दस्तावेजों की चेकिंग कर रही; केजरीवाल बोले- व्यापारियों को घबराने की जरूरत नहीं




जालंधर के न्यू जवाहर नगर में मंगलवार को एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) के घर पर ईडी ने छापेमारी की है। ईडी की टीम सुबह मौके पर पहुंची और घर में दस्तावेजों की जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि पंजाब में कई जगहों पर भी ईडी की रेड की गई है। हालांकि, संबंधित व्यापारी और CA को लेकर अभी तक पुलिस या ईडी की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। छापेमारी को पूरी तरह गोपनीय रखा गया था। रेड के बाद व्यापारी वर्ग में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, जालंधर के दो नेताओं के घर भी ईडी टीम के पहुंचने की सूचना मिली है। इससे पहले ईडी जालंधर में लवली यूनिवर्सिटी के चेयरमैन और पंजाब से राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल के घर भी छापेमारी कर चुकी है। एजेंसी की इस कार्रवाई पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा- ED पार्टी आज फिर पंजाब के हिंदू व्यापारियों पर ED की रेड कर रही है। ED पार्टी पंजाब के छोटे छोटे हिंदू व्यापारियों को तंग कर रही है। मेरी सभी व्यापारियों से अपील है कि घबराने की कोई बात नहीं है। पूरा पंजाब और पंजाब सरकार आपके साथ है। हम सब मिलकर ED पार्टी का मुकाबला करेंगे। CA के घर और ऑफिस पर रेड ईडी ने CA अमित अरोड़ा के घर और दफ्तर दोनों जगह रेड की है। अमित अरोड़ा का घर न्यू जवाहर नगर में है और दफ्तर चुनमुन मॉल के पास है। ईडी के सूत्रों के अनुसार, CA पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापा मारा गया है। मानसा में NIA ने रेड की इधर, मानसा जिले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने भी रेड की है। यहां एक युवक को एजेंसी ने घेरा है। जांच एजेंसी को युवक पर शक है कि वह पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्‌टी के टच में था। पिछले महीने ने ED ने ये 3 बड़े छापे मारे हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles