Related Posts

जालंधर में शादी वाले घर पर तलवारों-ईंटों से हमला:DJ पर हिंदी-पंजाबी गीत की डिमांड पर विवाद, तलवारें लेकर पहुंचे, CCTV में कैद




जालंधर की मुस्लिम कॉलोनी में शादी वाले घर में डीजे पर हिंदी और पंजाबी गीत की डिमांड पर 2 पक्ष भिड़ गए। तू-तू मैं-मैं से शुरू हुआ झगड़ा तलवारों से हमले में बदल गया। एक ग्रुप के कुछ लड़कों ने शाम साढ़े 5 बजे के करीब शादी वाले घर में घुसकर ईंट-पत्थर और तेजधार हथियारों से हमला किया। यह पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। जैमल नगर निवासी सतीश कुमार ने बताया कि उनके बेटे की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। डीजे लगा हुआ था और सभी नाच रहे थे, तभी डीजे पर गाना लगवाने को लेकर कुछ युवकों में विवाद हो गया। इस दौरान युवकों ने डीजे वालों के साथ मारपीट भी की। घटना की सूचना थाना रामामंडी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिवार के बयान दर्ज कर हमलावरों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। जैमल नगर निवासी सतीश कुमार ने बताया कि बेटी की शादी का कार्यक्रम खराब न हो इसके चलते उस समय लोगों ने समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया था, लेकिन युवकों ने रंजिश पाल ली। रविवार दोपहर जब परिवार बारात के साथ जाने की तैयारी कर रहा था, तभी बदमाशों ने दोबारा उनके घर पर हमला कर दिया। उन्होंने घर में तोड़फोड़ भी की। लोगों को इकट्ठा होते देख हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना तत्काल संबंधित थाने की पुलिस को दी गई। थाना रामामंडी की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें