spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

जालंधर में घर से सोने के गहने-नकदी चोरी:शादी में गया था परिवार, CCTV-DVR भी ले गए; पुलिस ने हिरासत में लिया संदिग्ध




जालंधर के थाना रामामंडी एरिया में आते अंबेडकर नगर से चोर एक नंबर गली के 1 घर में चोरी हो गई। परिवार की महिला रीमा ने दावा किया कि चोर घर से 5 तोला सोना, चांदी और 50 हजार रुपए नकदी ले गए। महिला ने बताया कि उसकी मौसी की बेटी की मुकेरियां के पास पड़ते भंगाला में सोमवार को शादी थी। मंगलवार को शादी से लौटकर वो शाम को घर पर पहुंचे। जब उनकी नजर घर में लगे CCTV पर पड़ी तो वो गायब था। अंदर जाकर देखा तो DVR भी नहीं थी। इससे चोरी का शक हुआ। जब अलमारी देखी गई तो उसमें सारा सामान अस्त व्यस्त था। जब अलमारी में रखे गहनों का बैग चैक किया तो उसमें से गहने गायब थे।
रीमा ने बताया कि 8 महीने पहले ही उसके भाई की शादी हुई है। उसकी भाभी और मां के गहने अलमीरा में थे, चोर सारे गहने ले गए। चोरी की सूचना थाना रामामंडी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची थाना रामामंडी पुलिस ने मौके का जायदा लिया और शकी युवक को हिरासत में लेकर चली गई। परिवार ने बताया कि उनको पड़ोसी पर चोरी का शक था, इसलिए उन्होंने उसका नाम पुलिस को बताया। पड़ोसी युवक पहले भी मोहल्ले में चोरियां कर चुका था और चिट्टे का आदी है।

देखें चोरी की घटना से जुड़े PHOTOS मोहल्लावासी बोले-लगातार हो रही चोरियों से परेशान
मोहल्ले के लोगों जगदीप और रोशनी ने बताया कि मोहल्ले में हो रही चोरियों से लोग परेशान हैं। बीते हफ्ते ही मोहल्ले से चोर एक घर से 10 तोले गहने ले गए थे। इस मामले में भी सीआईए स्टाफ ने कुछ युवकों को उठाया था। इस चोरी में भी मोहल्ले के ही युवक के घर से 15 तोले सोना मिला था। जगदीप ने बताया कि शिवरात्री वाले दिन प्रभातफेरी के दौरान मोहल्ले में अकेली रह रही महिला के घर से चिट्टे का आदी एक युवक 2 सिलेंडर ले गया था। जब मोहल्ले के लोगों ने उससे पूछताछ की तो उसके घर में बेड के नीचे से दोनों सिलेंडर बरामद किए गए।
पुलिस बोली-युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही
थाना प्रभारी थाना रामामंडी ने कहा कि शकी युवक को हिरासत में लिया गया है। अभी युवक के पूछताछ चल रही है। मोहल्ले वालों का कहना है कि युवक का पहले भी चोरी का रिकॉर्ड रहा है, इस संबंधी पुराने केसों को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस ने कहा कि चोरी के केस को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles