spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

जालंधर में आम आदमी पार्टी पार्षद राजीव मिशर का निधन:नूरमहल में 2 मई को अंतिम संस्कार, ब्रेन हैमरेज होने से अस्पताल में थे भर्ती




जालंधर के नूरमहल के वार्ड नंबर 10 से आम आदमी पार्टी (AAP) के पार्षद राजीव मिशर उर्फ ‘राजा मिशर’ का आज निधन हो गया। कल ( दो मई को) उनका अंतिंम सस्कार किया जाएगा। 47 वर्षीय राजीव मिशर पिछले कुछ दिनों से गंभीर रूप से बीमार थे। उन्हें ब्रेन हेमरेज होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। राजीव मिशर को उनके मिलनसार और सरल स्वभाव के लिए जाना जाता था। उनकी असामयिक मृत्यु की खबर मिलते ही नूरमहल और आसपास के इलाकों में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके परिवार, दोस्तों और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी निराशा और दुख का माहौल है। पार्टी नेताओं और स्थानीय निवासियों ने उनके निधन को नूरमहल के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है। शनिवार को होगा अंतिम संस्कार राजीव मिशर का अंतिम संस्कार शनिवार, 2 मई को सुबह 11 बजे नूरमहल के स्वर्ग आश्रम मंदिर, श्री बाबा भूतनाथ में किया जाएगा। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में राजनीतिक हस्तियों और स्थानीय लोगों के शामिल होने की संभावना है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles