spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

जालंधर के RTI एक्टिविस्ट की गोली मारकर हत्या:फगवाड़ा में LPU गेट के पास फायरिंग; पास में पिस्टल, 2 मोबाइल पड़े मिले




जालंधर के चर्चित राइट टू इन्फॉर्मेशन (RTI) एक्टिविस्ट की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने दिनदहाड़े उन पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं। यह जानलेवा हमला लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के लॉ गेट के पास हुआ, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से भाग गए। मृतक की पहचान सिमरनजीत सिंह के नाम से हुई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। DIG नवीन सिंगला ने कहा कि शव के पास एक पिस्टल, दो मोबाइल भी पड़े मिले हैं।
यूनिवर्सिटी गेट के पास घात लगाकर बैठे थे हमलावर जानकारी के मुताबिक, जालंधर के RTI कार्यकर्ता सिमरनजीत सिंह किसी काम से फगवाड़ा गए हुए थे। वह LPU के लॉ गेट के पास मौजूद थे। तभी अचानक वहां कुछ अज्ञात युवक पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर पहले से ही घात लगाकर बैठे हुए थे। उन युवकों ने सिमरनजीत सिंह को देखते ही उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। ज्यादा खून बहने से अचेत हो गए सिमरनजीत सिंह फायरिंग की इस अचानक हुई घटना से यूनिवर्सिटी गेट के आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। जब तक कोई कुछ समझ पाता या सिमरनजीत सिंह को बचाने की कोशिश करता, हमलावर उन्हें लहूलुहान हालत में छोड़कर मौके से रफूचक्कर हो चुके थे। गोली लगने के कारण सिमरनजीत सिंह जमीन पर गिर पड़े और अत्यधिक खून बहने की वजह से वहीं अचेत हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत हरकत में आए। सिमरनजीत सिंह को आननफानन एम्बुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। बताया जा रहा है कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। फायरिंग के बाद सिमरनजीत सिंह के 2 PHOTOS… फोटो में जमीन पर लहूलुहान पड़े दिखे सिमरनजीत सिंह को गोली लगने के बाद के कुछ फोटो सामने आए हैं, जिनमें सिमरनजीत सिंह जमीन पर पड़े हैं। उनके बाएं हाथ के पास में दो मोबाइल पड़े हैं। वहीं, दाएं हाथ के पास एक पिस्टल पड़ी है। साथ ही एक ईयरपॉड पर भी पड़ा दिख रहा है। इन फोटो को देखकर ही आशंका जताई जा रही है कि सिमरनजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो चुकी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles