12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को चंडीगढ़ और पंजाब पूरी तरह योगमय नजर आए। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जालंधर में लवली यूनिवर्सिटी में योग कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। उधर, चंडीगढ़ के पार्कों, शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर सुबह से ही योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने भाग लेकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। चंडीगढ़ प्रशासन ने कार्यक्रम स्थलों तक लोगों की आवाजाही सुगम बनाने के लिए विशेष बसों की व्यवस्था की। विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में विद्यार्थियों, वरिष्ठ नागरिकों, सरकारी कर्मचारियों और योग प्रेमियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। सेक्टर-17 के तिरंगा पार्क में राज्य स्तरीय आयोजन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम सेक्टर-17 स्थित तिरंगा पार्क में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चंडीगढ़ के प्रशासक एवं पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। इसके बाद करीब 45 मिनट तक कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत सामूहिक योगाभ्यास कराया गया, जिसमें लगभग 3,500 लोगों ने हिस्सा लिया। सुखना लेक पर सुबह से लगा योग का मेला सुखना लेक पर आयुष मंत्रालय, नेशनल आयुष मिशन और चंडीगढ़ प्रशासन के सहयोग से भव्य योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह 5:30 बजे शुरू हुए इस आयोजन में बड़ी संख्या में योग साधकों, विद्यार्थियों, वरिष्ठ नागरिकों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। योग दिवस से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Source link
