![]()
लुधियाना के कस्बा जगराओं में दो दिन पहले कच्चा मलक रोड पर फेंसी कंडा ज्वेलरी शॉप लूटने वाले बदमाशों को पुलिस ने काबू कर लिया है। पुलिस ने ये मामला सुलझा लिया है। जल्द पुलिस मामले का खुलासा करेगी। पता चला है कि तीनों बदमाश मोगा के गांव बंधनी कलां के रहने वाले है। सूत्रों के मुताबिक आरोपियों की पहचान तिरलोक सिंह उर्फ बाबा, जसकरण सिंह ग्रेवाल और कमलदीप सिंह उर्फ कमल के रूप में हुई है। शुक्रवार शाम उस समय दहशत फैल गई जब तीन नकाबपोश बदमाश सुआ रोड पर एसएसपी दफ्तर के पीछे स्थित “द स्किन केयर एंड रणबीर मैटरनिटी होम” में घुस गए थे। बिना नंबर वाले मोटर साइकिल पर आए लुटेरे बदमाश बिना नंबर वाले मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे और उनके पास तेजधार हथियार मौजूद थे। हालांकि अस्पताल स्टाफ की सूझबूझ के चलते एक बड़ी वारदात होने से टल गई थी। अस्पताल के डॉक्टर जगरूप सिंह ने बताया कि शाम करीब 5:15 बजे तीन युवक अस्पताल के बाहर मोटरसाइकिल खड़ा करके अंदर दाखिल हुए। सबसे पहले उन्होंने अस्पताल के अंदर बने मेडिकल स्टोर पर बैठी महिला कर्मचारी से पूछा कि डॉक्टर अंदर मौजूद हैं या नहीं। बातचीत के दौरान अचानक एक नकाबपोश युवक ने तलवार निकाल ली। तलवार देखते ही रिसेप्शन पर बैठी दूसरी लड़की घबरा गई और जोर-जोर से चीखते हुए अस्पताल के अंदर भाग गई। लड़की की चीख सुनते ही तीनों आरोपी घबरा गए और तुरंत अस्पताल से बाहर निकलकर मोटरसाइकिल पर फरार हो गए। इस तरह बदमाश फैंसी कंडा ज्वेलर्स की दुकान और एक रोहित आई अस्पताल में भी गए थे। ज्वेलर्स की दुकान में घुसते समय एक आरोपी ने रिवाल्वर निकालकर वहां मौजूद ग्राहक पर तान दी थी और वहां से चांदी व सोना लूट लिया था। ज्वेलर्स के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों में साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपियों के पास पिस्तौल भी मौजूद थी।
Source link
जगराओं में ज्वेलरी शॉप लूट का मामला सुलझा:1 दिन में की 3 वारदातें,2 में नाकाम,तीसरी में हुए कामयाब,मोगा के रहने वाले है बदमाश







