Top 5 This Week

Related Posts

चंडीगढ में ओवरस्पीड कार खंभे से टकराई:दूसरी गाड़ी के बोनट पर जा गिरा पोल, महिला चालक बाल-बाल बची; ट्रैफिक रहा जाम




चंडीगढ़ के सेक्टर-48 में रविवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे लगे स्ट्रीट लाइट के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि खंभा अपनी जगह से उखड़कर सड़क पर गिर गया। उसी समय पीछे से आ रही एक अन्य कार के बोनट पर यह खंभा आ गिरा। गनीमत रही कि कार चला रही महिला चालक सुरक्षित बच गई और हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। सड़क पर पोल गिरने से यातायात भी प्रभावित हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। शीशे पर गिरता खंभा तो हो सकता था बड़ा हादसा प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहली कार अनियंत्रित होकर स्ट्रीट लाइट के पोल से टकरा गई। टक्कर के बाद पोल पीछे की ओर झुकते हुए दूसरी कार पर आ गिरा। सौभाग्य से खंभा कार के सामने वाले बोनट पर गिरा। यदि यह सीधे विंडस्क्रीन पर गिरता, तो महिला चालक गंभीर रूप से घायल हो सकती थी। महिला चालक हादसे के बाद काफी घबरा गई, लेकिन वह पूरी तरह सुरक्षित रही। दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने हटवाया खंभा, बहाल कराया ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। सड़क के बीचों-बीच खंभा गिरने के कारण कुछ समय तक यातायात बाधित रहा। इसके बाद क्रेन और अन्य उपकरणों की मदद से खंभे को हटाकर सड़क साफ करवाई गई, जिसके बाद ट्रैफिक सामान्य हो सका। पुलिस ने कहा कि हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें